व्रत त्योहार

Samvatsari Parva 2026 Today: आज संवत्सरी पर पर्युषण पर्व हुआ समाप्त, जानें दिनभर क्या करें और क्या नहीं

Samvatsari Parva Today: आज 15 सितंबर 2026, मंगलवार को संवत्सरी पर्व है, जो श्वेतांबर जैन संप्रदाय के पर्युषण पर्व के समापन के रूप में मनाया जाता है। चलिए विस्तार से जानें संवत्सरी पर्व से जुड़ी खास बातों के बारे में।

Image

आज है संवत्सरी पर्व 2026

Samvatsari Parva 2026 Today: 8 सितंबर 2026 से श्वेतांबर जैन संप्रदाय के लोगों का पर्युषण पर्व शुरू हुआ था, जिसका 8 दिनों के बाद आज 15 सितंबर को समापन हो रहा है। पर्युषण पर्व के आखिरी दिन संवत्सरी पर्व मनाया जाता है, जिसे विश्व-मैत्री दिवस के नाम से भी जाना जाता है। 'संवत्सर' का अर्थ 'वर्ष' होता है। वर्ष में एक बार आने वाले इस दिन को संवत्सरी कहते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे से गले मिलते हैं और उन्हें 'मिच्छामी दुक्कड़म' बोलते हैं। 'मिच्छामी दुक्कड़म' का अर्थ है 'यदि मैंने जाने-अनजाने में आपको कष्ट पहुंचाया है तो मेरे वो सारे पाप मिथ्या (निष्फल) हों और मैं आपसे क्षमा मांगता हूं।'

आज यहां पर आप संवत्सरी पर्व के मुख्य उद्देश्य और नियमों के बारे में जानेंगे। साथ ही दशलक्षण पर्व 2026 की तिथि के बारे में पता चलेगा।