व्रत त्योहार

Vishwakarma Puja 2026: 17 या 18 सितंबर कब की जाएगी विश्वकर्मा पूजा? नोट करें सही तारीख और पूजा मुहूर्त

Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा 2026 की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस साल भगवान विश्वकर्मा की पूजा कौन से दिन की जाएगी। आइए जानते हैं विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त...

Image

विश्वकर्मा पूजा कब की जाएगी?

Vishwakarma Puja 2026: भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और वास्तुकार माना जाता है। हर साल कन्या संक्रांति के अवसर पर विश्वकर्मा पूजा की जाती है। इस दिन खासतौर पर कारखानों, फैक्ट्रियों, दुकानों, वर्कशॉप और कार्यस्थलों पर मशीनों, औजारों और उपकरणों की पूजा की जाती है। इस बार लोगों के बीच तारीख को लेकर असमंजस है कि विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को होगी या 18 सितंबर को। आइए जानते हैं सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व।

कब होगी विश्वकर्मा पूजा

पंचांग गणना के अनुसार विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी। द्रिक पंचांग के अनुसार इसी दिन कन्या संक्रांति का क्षण सुबह करीब 7:58 बजे रहेगा। इसलिए विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को ही करना शुभ माना जाएगा। दरअसल विश्वकर्मा पूजा का संबंध भगवान विश्वकर्मा की जयंती के साथ-साथ सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश यानी कन्या संक्रांति से भी माना जाता है। इसी वजह से हर साल सितंबर में यह पर्व मनाया जाता है।