धर्म

Radhashtami 2026: राधा अष्टमी पर बरसाने में दिखेगा भक्ति का अनोखा रंग, जानें राधा रानी मंदिर में पूजन का समय

Radhashtami 2026: राधाष्टमी पर बरसाना के श्री राधा रानी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। लाडली जी मंदिर में मध्याह्न पूजा और दर्शन करने का विधान है। आइए जानते हैं राधारानी मंदिर में पूजा का सही समय...

Image

राधाअष्टमी पर बरसाना में पूजा का समय

Radhashtami 2026: राधाष्टमी का पर्व ब्रजभूमि में भगवान श्रीकृष्ण की आराध्या और प्रेम स्वरूपा राधारानी के जन्मोत्सव के रूप में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। खासतौर पर बरसाना में इस दिन का माहौल देखते ही बनता है। मान्यता है कि राधारानी का प्राकट्य बरसाना में हुआ था, इसलिए यहां स्थित श्री राधा रानी मंदिर (लाडली जी मंदिर) और मान मंदिर में राधाष्टमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। देशभर से श्रद्धालु राधारानी के दर्शन के लिए बरसाना पहुंचते हैं। आइए जानते हैं इस बार राधाअष्टमी पर राधा रानी मंदिर में पूजा का शुभ समय (Radha Ashtami Puja Muhurat) क्या रहेगा?

राधा रानी मंदिर में मध्याह्न पूजा का महत्व

राधाष्टमी पर राधारानी मंदिर में मध्याह्न पूजा को विशेष महत्व दिया जाता है। बरसाना के श्री राधा रानी मंदिर में राधाष्टमी पर मध्याह्न पूजा और दर्शन का मुख्य शुभ मुहूर्त सुबह 11:01 बजे से दोपहर 1:28 बजे तक रहेगा। इसी अवधि में भक्त राधारानी के जन्मोत्सव से जुड़े विशेष पूजन और दर्शन का लाभ ले सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राधारानी का प्राकट्य मध्याह्न काल में हुआ था। इसलिए राधाष्टमी के दिन दोपहर के आसपास होने वाली पूजा को अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दौरान मंदिर में विशेष श्रृंगार, पूजा और भोग की परंपरा निभाई जाती है।