अंक ज्योतिष

दिवाली पर जन्मांक के अनुसार पहनें शुभ रंग, जानें 1 से 9 तक के लिए कौन सा रंग है लकी

Numerology Predictions: दिवाली पर हर कोई कुछ खास और शुभ करना चाहता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्मांक के हिसाब से कुछ रंग बेहद शुभ माने जाते हैं। जानिए अपनी लकी कलर लिस्ट।

Image

Numerology Predictions

Numerology Predictions: दिवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी और नई शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि आए और आने वाला समय अच्छा रहे। ऐसे में अगर आप इस दिवाली कुछ खास करने की सोच रहे हैं, तो अंक ज्योतिष के अनुसार अपने जन्मांक का शुभ रंग भी चुन सकते हैं। मान्यता है कि हर जन्मांक का एक खास रंग होता है, जो उससे जुड़ी ऊर्जा और ग्रहों का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि जन्मांक 1 से 9 तक के लोगों के लिए कौन से रंग शुभ माने गए हैं और इन रंगों का क्या महत्व है।

जन्मांक 1

शुभ रंग- लाल और पीला

लाल रंग सूर्य की ऊर्जा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है, जबकि पीला रंग ज्ञान और तरक्की से जुड़ा माना जाता है।