आरती संग्रह

Diwali Puja Aarti 2026: आज दिवाली की रात मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा के बाद जरूर गाएं ये आरतियां, देखें लिरिक्स

Diwali Aarti In Hindi Lyrics​​: दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश जी की ही नहीं, कुबेर जी, देवी सरस्वती, मां काली और भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है। साथ ही आरती करने का विधान है। यदि आप भी आज देवी-देवताओं की आरती करने वाले हैं तो यहां से उनके लिरिक्स देख सकते हैं।

Image

दिवाली की आरती इन हिंदी

Diwali 2026 Today (diwali par kiski aarti hoti hai, diwali ki aarti lyrics in hindi): दिवाली का त्योहार सिर्फ घर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने, दीप जलाने, मिठाइयां बांटने और पटाखे जलाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ये पर्व सुख, समृद्धि, खुशहाली, प्रेम, पूजा-पाठ और सकारात्मकता का भी प्रतीक है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष रूप से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की रात मां लक्ष्मी और गणेश जी की उपासना करने से घर-परिवार में धन, वैभव, सुख और समृद्धि का आगमन होता है।

दिवाली के शुभ अवसर पर कई घरों में धन के देवता कुबेर, विद्या की देवी मां सरस्वती, शक्ति स्वरूपा मां काली और जगत के पालनहार भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है। हालांकि, इस दिन हर देवी-देवता की आराधना करने का अपना धार्मिक महत्व है। पूजा के अंत में देवी-देवताओं की आरती करने की भी विशेष परंपरा है, जिसे भगवान के प्रति प्रेम, श्रद्धा, भक्ति और समर्पण व्यक्त करने का अद्भुत माध्यम माना जाता है। अगर आप भी आज 8 नवंबर 2026 को दिवाली की शाम मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर जी, देवी सरस्वती, मां काली और भगवान विष्णु की आरती करने वाले हैं तो यहां से उनके लिरिक्स देख सकते हैं।