Diwali 2026 Rangoli Ideas, दीपावली रंगोली डिजाइन: दिवाली खुशियों का महापर्व है, जिसका उत्सव हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार आज 8 नवंबर 2026, रविवार को देशभर में दिवाली मनाई जा रही है। दिवाली के दिन घर, ऑफिस, मंदिर और सड़कों पर अलग ही रौनक देखने को मिलती है। किसी घर में जहां पूजा और सजावट की तैयारी हो रही होती है। वहीं, कहीं मिठाइयां बन रही होती हैं। इस बीच कई लोग अपने घर के आंगन, ऑफिस के मुख्य द्वार और मंदिर में रंगोली बनाते हैं। रंग-बिरंगे रंगों और फूलों से बनी रंगोली को देखकर मन खुश हो जाता है एवं वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यदि आप भी इस दिवाली जल्दी, लेकिन खूबसूरत रंगोली बनाना चाहते हैं तो यहां दिए गए आइडियाज को अपना सकते हैं।
कोलम रंगोली डिजाइन
कोलम रंगोली बहुत ही जल्दी बन जाती है, जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगती है। इसमें सफेद रंग से बारीक डिजाइन बनाए जाते हैं, जिनके अंदर रंग भरा जाता है। रंगों के अलावा कोलम रंगोली को फूलों से भी सजाया जा सकता है।

कोलम रंगोली डिजाइन फोटो
फूलों वाली रंगोली
फूलों की रंगोली देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है, जिसका वातावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस रंगोली में आप फूलों के साथ-साथ उनकी पंखुड़ियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। खासकर, गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियों से रंगोली में अलग ही रौनक आ जाती है। इसके अलावा फूलों की रंगोली के बीच में या कॉर्नर पर दीपक लगाना भी एक बेस्ट ऑप्शन है।

फूलों की रंगोली की फोटो
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- आज दिवाली पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये खास संदेश, यहां देखें खूबसूरत फोटोज
दीपक वाली रंगोली
रंगोली बनाने के लिए यदि आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो दीपक वाली रंगोली बनाने का idea बेस्ट है। इस तरह की रंगोली बहुत ही कम समय में बन जाती है, जो दिखने में भी अच्छी लगती है। रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले कोई एक रंग लें, जिससे गोल या चौकोर घेरा बनाएं। जो भी शेप आपने बनाई है, उसके बाहर आप फूल लगा सकते हैं, जबकि कॉर्नर पर दीपक रखें। इस तरह आप बहुत ही कम समय में आकर्षक रंगोली बना सकते हैं।

दीपक रंगोली डिजाइन फोटो
डॉट वाली रंगोली
यदि आप आज पहली बार रंगोली बनाने वाले हैं तो डॉट वाली रंगोली बना सकते हैं। डॉट वाली रंगोली बिना मेहनत के आसानी से बन जाती है, जिसमें समय भी ज्यादा नहीं लगता है। इस रंगोली को बनाने के लिए फर्श पर बराबर दूरी पर रंग-बिरंगे रंगों से बिंदु बनाए जाते हैं, जिन्हें रेखाओं से जोड़ना होता है। इससे डिजाइन स्पष्ट बनता है और दिखने में सुंदर लगता है। अगर आप चाहते हैं तो बिंदुओं के बीच में रंग या दीपक रख सकते हैं।
