अंक ज्योतिष

दिवाली पर जानें अपना लकी नंबर, जन्मांक के अनुसार ये अंक माने जाते हैं शुभ

Numerology Predictions: अंक ज्योतिष में हर जन्मांक का खास महत्व माना जाता है। मान्यता है कि कुछ अंक आपके लिए शुभ होते हैं। जानिए जन्मांक 1 से 9 तक के लकी नंबर।

Image

Numerology Predictions

Numerology Predictions: अंक ज्योतिष में जन्मांक के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, करियर और जीवन से जुड़ी कई बातें बताई जाती हैं। इसमें हर जन्मांक के लिए कुछ खास अंक शुभ माने गए हैं। मान्यता है कि इन अंकों का संबंध अलग-अलग ग्रहों से होता है और इनका व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है, तो आपका जन्मांक उसी तारीख से तय होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि जन्मांक 1 से 9 तक के लोगों के लिए कौन से अंक भाग्यशाली माने जाते हैं और वे क्यों शुभ हैं।

जन्मांक 1

शुभ अंक- 02 व 09

अंक 02 चंद्रमा का प्रतीक है, जो सोचने-समझने की क्षमता और मानसिक संतुलन बढ़ाता है। वहीं अंक 09 मंगल से जुड़ा है, जो साहस, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक माना जाता है।