अंक ज्योतिष

Numerology: बदले की आग में जलते हैं इस मूलांक के लोग, लेकिन शनि देता है मेहनत का राजसी फल

Numerology: न्याय और कर्म के दाता शनि ऐसे लोगों का साथ देते हैं, जो सही रास्ते पर चलकर सफलता हासिल करते हैं और बदले की भावना को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते हैं। हालांकि, ये गुण कुछ लोगों में ही पाए जाते हैं, जिनके जीवन से जुड़ी खास बातों के बारे में आप यहां पर जानेंगे।

Image

ये है शनि का प्रिय मूलांक

Numerology: कभी न कभी आपका सामना ऐसे लोगों से जरूर हुआ होगा, जो अपने साथ हुई गलत बातों का बदला लेने में विश्वास रखते हैं। हालांकि, ये किसी को नुकसान पहुंचाने की बजाय खुद को इतना सफल और ऊंचा मुकाम दिलाने की कोशिश करते हैं कि सामने वाला व्यक्ति उन्हें देखकर ही पछताने लगे। ये अपने व्यक्तित्व, आर्थिक स्थिति, समाज में मान-सम्मान और हर क्षेत्र में खुद को इतना बेहतर बनाते हैं कि गलत करने वाला व्यक्ति सोचने पर मजबूर हो जाता है। दिलचस्प बात ये है कि इनके इस स्वभाव और सफलता के पीछे इनका मूलांक भी जिम्मेदार हो सकता है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की जन्म तिथि यानी मूलांक का उसके व्यक्तित्व, सोच और जीवन के छोटे से बड़े हर पहलू पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

आज पंडित एवं ज्योतिष विशेषज्ञ मयंक शर्मा आपको ऐसे ही एक मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे जुड़े लोग बदले की भावना को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि खुद को बेहतर बनाने की प्रेरणा बनाते हैं। ये गलत रास्ता अपनाने की जगह अपने व्यक्तित्व और सफलता पर काम करते हैं। खास बात ये है कि इस दौरान इन्हें न्याय और कर्म के देवता शनि का भी साथ मिलता है।