First Letter Of Name By Date Of Birth: माता-पिता अपने बच्चों का नाम बहुत ही सोच-समझकर रखते हैं। अधिकतर लोग बच्चे के नाम का पहला अक्षर उसके जन्म के समय चंद्रमा की स्थिति या नक्षत्र के आधार पर तय करते हैं। हालांकि, इसके अलावा जन्म की तारीख यानी मूलांक के आधार पर भी बच्चे के नाम का पहला अक्षर चुना जा सकता है। प्रत्येक मूलांक का एक स्वामी ग्रह होता है, जिनका अंग्रेजी वर्णमाला के कुछ अक्षरों से सीधा संबंध है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माता-पिता यदि अपने बच्चे का नाम उनके मूलांक के अनुसार रखते हैं तो उन्हें अपने स्वामी ग्रह का साथ मुश्किल समय में मिलता है। इसी के साथ संबंधित ग्रह जीवन में विशेष लाभ दिलाने में सहायक होते हैं। चलिए अब जानते हैं कि सभी मूलांक वालों के लिए नाम का कौन-सा पहला अक्षर लकी रहता है।
मूलांक 1
जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 है, उनका मूलांक 1 है। सूर्य ग्रह को इन लोगों का स्वामी माना जाता है, जो ग्रहों के राजा भी हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 वाले बच्चों के नाम A, I, J या Q अक्षर से रखने शुभ होत हैं।
मूलांक 2
जिन लोगों की बर्थ डेट 2, 11, 20 या 29 है, उनका मूलांक 2 है और जीवन मन के कारक ग्रह चंद्रमा से प्रभावित होता है। मूलांक 2 वाले बच्चों का नाम B, K या R अक्षर से रखना ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से शुभ है।
मूलांक 3
3, 12, 21 और 30 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 3 है, जबकि जीवन बृहस्पति ग्रह से प्रभावित होता है। यदि मूलांक 3 वाले बच्चों का नाम C, G, L या S अक्षर से शुभ होता है तो उन्हें जीवन के हर मोड़ पर बृहस्पति ग्रह का साथ मिलता है।
मूलांक 4
बर्थ डेट 4, 13, 22 और 31 वाले लोगों का मूलांक 4 है, जबकि जीवन राहु ग्रह से प्रभावित होता है। इस मूलांक के बच्चों का नाम D, M, T या P अक्षर से रखना अनुकूल माना जाता है।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- पर्स का डिजाइन नहीं शेड है जरूरी, बर्थ डेट से जानें अपना लकी और अनलकी कलर
मूलांक 5
जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 है। वहीं, जीवन बुध ग्रह से प्रभावित होता है। मूलांक 5 वालों का नाम E, H, N या X अक्षर से शुरू होना शुभ माना जाता है।
मूलांक 6
6, 15 और 24 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 6 है, जबकि जीवन शुक्र ग्रह से प्रभावित होता है। इन लोगों के लिए U, V या W अक्षर से नाम रखना अंक ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से शुभ होता है।
मूलांक 7
7, 16 और 25 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 7 है, जबकि जीवन पर स्वामी केतु ग्रह का गहरा प्रभाव पड़ता है। इन लोगों के लिए O या Z अक्षर से नाम रखना लकी रहता है।
मूलांक 8
8, 17 और 26 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 8 है, जबकि जीवन पर न्याय और कर्म के दाता ग्रह शनि स्वामी का असर देखने को मिलता है। मूलांक 8 के बच्चों के लिए F या P अक्षर से नाम रखना लकी रहता है।
मूलांक 9
9, 18 और 27 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 9 है, जबकि जीवन पर स्वामी मंगल का गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। मूलांक 9 वालों के लिए I, Q या Y अक्षर से नाम रखना अंक ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से शुभ रहता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख अंक ज्योतिष शास्त्र से जुड़ी मान्यताओं पर आधारित है। भक्ति टाइम्स इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
