अंक ज्योतिष

Numerology: नाम-पैसा और शोहरत से पूर्ण रहता है इस मूलांक वालों का जीवन, कहलाता है अंक ज्योतिष शास्त्र का सबसे भाग्यशाली अंक

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र में वैसे तो सभी मूलांकों को शक्तिशाली माना गया है, लेकिन एक मूलांक ऐसा भी है जिसे सबसे अधिक भाग्यशाली माना जाता है। चलिए जानते हैं उस मूलांक (जन्मतिथि) के बारे में, जिससे जुड़े लोगों का जीवन धन, सुख, समृद्धि, नाम और शोहरत से भरपूर रहता है।

Image

ये है सबसे ज्यादा भाग्यशाली अंक

Numerology: मूलांक यानी जन्मतिथि का अंक ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। इसमें सभी मूलांकों के व्यक्तित्व, स्वभाव, लव लाइफ, करियर, हेल्थ और फ्यूचर के बारे में विस्तार से बताया गया है। यहां तक कि उस एक मूलांक का भी वर्णन है, जिससे जुड़े लोग जीवन में अपार पैसा, नाम और शोहरत कमाते हैं। साथ ही इनकी लव लाइफ बहुत बढ़िया चलती है। आइए पंडित एवं ज्योतिष विशेषज्ञ मयंक शर्मा से जानें ये मूलांक कौन सा है और इससे जुड़ी खास बातों के बारे में।

सबसे लकी मूलांक कौन सा है?

पंडित एवं ज्योतिष विशेषज्ञ मयंक शर्मा के अनुसार, मूलांक 6 को अंक ज्योतिष शास्त्र में सबसे भाग्यशाली माना गया है। मूलांक 6 यानी जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है। इनका स्वामी ग्रह शुक्र है, जिसे वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सुख-समृद्धि, लग्जरी लाइफ, धन, प्रेम, कला, सुंदरता और आकर्षण आदि का कारक माना गया है यानी इस ग्रह का संबंध जीवन के हर छोटे-बड़े सुख से है।