हस्तरेखा शास्त्र

पैर के टखने पर तिल होना शुभ या अशुभ? सामुद्रिक शास्त्र से जानें

Mole On Ankle Meaning: पैर की पिंडली को पंजे से जोड़ने वाले हिस्से को टखना कहा जाता है, जिस पर मौजूद तिल से शुभ-अशुभ संकेत मिलते हैं। आज यहां पर आप सामुद्रिक शास्त्र की मदद से टखने पर मौजूद तिल के महत्व और संकेतों के बारे में ही जानेंगे।

Image

टखने पर तिल होना कैसा होता है?

Mole On Ankle Meaning: सामुद्रिक शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसमें शरीर पर मौजूद अधिकतर तिलों के महत्व और शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में विस्तार से बताया गया है। तिल के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और संभावित घटनाओं की जानकारी मिलती है। सामुद्रिक शास्त्र में पैर के टखने पर मौजूद तिल का भी खास महत्व है, जिससे शुभ ही नहीं अशुभ संकेत भी मिलते हैं। पैर की पिंडली को पंजे से जोड़ने वाले हिस्से को टखना कहा जाता है। चलिए जानें पैर के टखने पर मौजूद तिल से जुड़े संकेतों के बारे में।

दाएं पैर के टखने पर तिल होने का मतलब

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के दाएं पैर के टखने पर तिल होता है, उनका स्वभाव बातूनी होता है। ऐसे लोग किसी भी परिस्थिति में चुप नहीं रहते हैं, बल्कि बिना डरे अपनी बातों को रखने के लिए जाने जाते हैं। इन लोगों की इंट्यूशन पावर (Intuition Power) भी काफी स्ट्रॉंग होती है। वक्त के साथ-साथ इन लोगों के ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ने लगती हैं, जिनसे चाहकर भी ये बच नहीं पाते हैं। इन लोगों के अंदर धैर्य भी काफी होता है।