राशिफल

1 सितंबर का राशिफल: मेष समेत इन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, जानें कैसा रहेगा आपका भविष्य

सितंबर महीने के पहले दिन ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आई है। मेष राशि के जातकों को धन-धान्य में वृद्धि के योग हैं। जानें आज का विस्तृत राशिफल और उपाय।

Image

सितंबर महीने का पहला दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज ग्रहों की स्थिति में हुए बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। आज चंद्रमा मेष राशि में और अश्विनी नक्षत्र में स्थित हैं। अश्विनी नक्षत्र के स्वामी केतु हैं, जिनकी शांति के लिए इस नक्षत्र में जन्मे लोगों के लिए विशेष उपाय करने की परंपरा है। इसके अलावा, मंगल मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में, सूर्य, बुध और केतु सिंह राशि में, शुक्र कन्या राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

आज का दिन कई राशियों के लिए तरक्की और सुख-समृद्धि के द्वार खोल सकता है। विशेष रूप से मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल रहने वाला है। चंद्रमा के लग्न में होने से इन्हें भूमि, भवन और वाहन सुख मिलने के प्रबल योग हैं। व्यापारिक दृष्टि से भी मेष राशि के लिए समय शुभ है और धन-धान्य में वृद्धि की संभावना बनी हुई है।