राशिफल

इन 3 राशियों के लिए शुभ समय की हुई शुरुआत, बुध-शुक्र ने बनाया अतिलाभकारी 'सप्तांक योग'

Saptank Yog 2026: आज 22 अगस्त 2026 को बुध और शुक्र ग्रह के संयोग से सप्तांक योग का निर्माण हुआ है। चलिए जानें सप्तांक योग के महत्व, बनने के समय और प्रभाव के बारे में।

Image

सप्तांक योग का इन 3 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

Saptank Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सप्तांक योग का खास महत्व है, जिसका समय-समय पर निर्माण होता है। द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस बार बुध और शुक्र ग्रह के संयोग से सप्तांक योग बना है। आज 22 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजकर 27 मिनट पर बुध और शुक्र ग्रह एक-दूसरे से लगभग 51.43 डिग्री के एंगल पर आए हैं। ज्योतिष शास्त्र में इस स्थिति को सेपटाइल एस्पेक्ट और सप्तांक योग कहा जाता है। इस खास ज्योतिषीय घटना से कुछ राशियों को लाभ होगा, जिनके नाम और राशिफल के बारे में आप यहां पर जान पाएंगे।

मेष राशि

ग्रहों के राजकुमार बुध इस समय मेष राशि वालों के छठे भाव पर प्रभाव डाल रहे हैं, जबकि शुक्र छठे भाव को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में नौकरी कर रहे लोगों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जो बच्चे कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। इसके अलावा बिजनेसमैन को पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने के अधिक योग हैं। हेल्थ की बात करें तो उसमें काफी सुधार आपको देखने को मिलेगा।