राशिफल

ट्रीसेपटाइल योग के शुभ प्रभाव से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, दूर होंगी कई परेशानियां

Triseptile Yog 2026 Date & Effect: बुध और यम के संयोग से एक बार फिर ट्रीसेपटाइल योग का निर्माण हो रहा है, जिसका शुभ प्रभाव तीन राशियों के जीवन पर पड़ेगा। चलिए जानें ट्रीसेपटाइल योग किस समय और कैसे बनेगा। साथ ही राशियों पर पड़ने वाले इसके शुभ प्रभाव के बारे में आप जान पाएंगे।

Image

25 अगस्त 2026 को बनेगा ट्रीसेपटाइल योग

Triseptile Yog 2026 Date & Effect: ट्रीसेपटाइल (योग) एक माइनर हार्मोनिक आस्पेक्ट है, जिसका आधुनिक हार्मोनिक ज्योतिष में इस्तेमाल होता है। जब-जब ट्रीसेपटाइल योग का निर्माण होता है, तब-तब राशियों के जीवन पर इसका गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को ग्रहों के राजकुमार बुध और मृत्यु के देवता यम यानी प्लूटो एक दूसरे से सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर ट्रीसेपटाइल योग बनाएंगे। इस वक्त बुध सिंह राशि में हैं, जबकि कुंभ राशि में यम गोचर कर रहे हैं। ग्रहांश के अनुसार, बुध 28° सिंह 58′ 53″ पर हैं, जबकि प्लूटो 03° कुंभ 16′ 20″ पर हैं। ऐसे में दोनों के बीच 154°17′27″ वास्तविक कोणीय दूरी है, जो ट्रीसेपटाइल के आदर्श कोण के काफी करीब है।

आज यहां पर आप उन्हीं 3 लकी राशियों के नाम और राशिफल के बारे में जानेंगे, जिनके जातकों के ऊपर बुध-यम के ट्रीसेपटाइल योग का 25 अगस्त से शुभ प्रभाव पड़ना शुरू होगा।