Guru Gochar 2026 Today: देवगुरु बृहस्पति को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह और बृहस्पति ग्रह के नामों से जाना जाता है, जो भाग्य, ज्ञान, शिक्षा, विवाह, सुख-समृद्धि और संतान के कारक हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को देवगुरु बृहस्पति ने सिंह राशि में गोचर किया है। गुरु का ये गोचर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर हुआ है। अब 25 जनवरी 2027 तक गुरु सिंह राशि में ही रहेंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, जिन्हें पौराणिक शास्त्रों में ग्रहों के राजा का स्थान प्राप्त है। ऐसे में देवगुरु बृहस्पति ग्रह के इस गोचर का कुछ राशियों के करियर, रचनात्मक कार्यों, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, आर्थिक फैसलों और सम्मान पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
यहां पर आप उन्हीं 3 राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके जातकों के ऊपर आज 31 अक्टूबर से देवगुरु बृहस्पति ग्रह के गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ना आरंभ हो गया है।
मेष राशि
देवगुरु बृहस्पति ग्रह के इस गोचर से मेष राशि वालों का पांचवां भाव प्रभावित हुआ है, जो कि बुद्धि, संतान, शिक्षा, रचनात्मक कार्यों और प्रेम संबंधों से जुड़ा है। ऐसे में लेखन, मीडिया, मार्केटिंग, एक्टिंग और डिजाइनिंग से जुड़े जातकों को अपनी प्रतिभा निखारने व दिखाने का अवसर मिलेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें किसी प्रोजेक्ट के जरिए अपनी स्किल्स को साबित करने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों की एकाग्र क्षमता मजबूत होगी और पढ़ाई में उनका मन लगेगा। इसके अलावा आत्मविश्वास की कमी भी देखने को नहीं मिलेगी।
तुला राशि
31 अक्टूबर को देवगुरु बृहस्पति ग्रह के हुए गोचर का तुला राशि वालों के ग्यारहवें भाव पर प्रभाव पड़ा है, जो कि आय, उपलब्धियों, सामाजिक संपर्कों और इच्छाओं की पूर्ति से जुड़ा है। ऐसे में करियर में आपको अच्छा-खासा सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रमोशन व इनकम में इजाफा होने के प्रबल योग हैं। इसके अलावा सामाजिक संपर्कों से लाभ होने के कारण समाज में आप ऊंचा स्थान हासिल करेंगे। साथ ही पुराने रिश्ते थोड़ी मेहनत के बाद जुड़ सकते हैं, लेकिन बातचीत की शुरुआत आपको ही करनी होगी।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- सिंह में ग्रहों के सेनापति का जाना इन 3 राशियों के लिए रहेगा अच्छा, सुधरेगी मेंटल हेल्थ
धनु राशि
मेष और तुला के अलावा धनु राशि वालों के ऊपर भी देवगुरु बृहस्पति ग्रह के गोचर का शुभ प्रभाव पड़ना शुरू हो गया है। आज हुए गुरु गोचर से धनु राशि वालों का नौवां भाव प्रभावित हुआ है, जो कि भाग्य, लंबी यात्राओं, धर्म और गुरु से जुड़ा है। ऐसे में भविष्य की योजनाओं पर काम करने से करियर में आगे बढ़ेंगे। साथ ही उच्च लक्ष्य की प्राप्ति होगी। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें सामने से कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। कुछ नया सीखना भी इन दिनों आपके लिए अच्छा रहेगा। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि व्यक्तित्व में भी निखार देखने को मिलेगा।
नोट: गुरु गोचर का प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है, जो केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Bhakti Times इसकी पुष्टि नहीं करता है।
