राशिफल

Mercury Transit 2026: बुध का कन्या राशि में गोचर सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? जानें आपकी राशि का हाल

Mercury Transit 2026: बुध 7 सितंबर 2026 को कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 2 दिसंबर तक यहीं रहेंगे। इस दौरान भद्र राजयोग का प्रभाव रहेगा। जानें बुध गोचर का सभी राशियों पर कैसा होगा असर?

Image

बुध का कन्या राशि में गोचर

Mercury Transit 2026: बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क, गणना, व्यापार, संचार और निर्णय क्षमता का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में जब बुध अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव व्यक्ति की सोच, कार्यक्षमता और आर्थिक गतिविधियों पर देखने को मिल सकता है। 7 सितंबर 2026 से 2 दिसंबर 2026 तक बुध कन्या राशि में रहेंगे। इस दौरान 24 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच बुध वक्री अवस्था में भी रहेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कन्या राशि में बुध की स्थिति विशेष रूप से प्रभावशाली मानी जाती है और इससे भद्र राजयोग का निर्माण भी होता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए बुध का यह गोचर (Budh Gochar 2026) कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुध छठे भाव में गोचर करेंगे। यह समय प्रतियोगिता, नौकरी और विरोधियों के मामले में आपको मजबूत स्थिति दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीति और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है।