हस्तरेखा शास्त्र

नाभि पर या उसके ठीक पास, कहां तिल होना है ज्यादा शुभ? सामुद्रिक शास्त्र से जानें

Navel Mole Meaning & Significance In Astrology: शरीर पर मौजूद प्रत्येक तिल से जुड़े संकेतों के बारे में सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है। आज यहां पर आप नाभि के ऊपर और उसके आसपास मौजूद तिल के महत्व तथा शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Image

नाभि पर तिल होना कैसा होता है?

Mole On Stomach Meaning & Significance: सामुद्रिक शास्त्र को प्राचीन भारतीय शास्त्रों में से एक माना जाता है, जिसकी रचना समुद्र ऋषि ने प्राचीन काल में की थी। इस शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट, रंग और विभिन्न निशानों को विशेष संकेत माना गया है, जिनके आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य में उनके साथ घटने वाली घटनाओं का आकलन किया जाता है। इसमें तिल को भी एक अहम संकेत माना गया है, जिसका व्यक्ति के स्वभाव और जीवन से गहरा संबंध है। सामुद्रिक शास्त्र में नाभि पर और उसके आसपास मौजूद तिलों को भी महत्वपूर्ण संकेत माना गया है। चलिए जानते हैं नाभि पर और उसके आसपास मौजूद तिल से जुड़े संकेतों के बारे में।

नाभि पर या उसके अंदर तिल होना

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, नाभि पर या उसके अंदर तिल होना शुभ होता है। ऐसे लोगों का जीवन सुख-समृद्धि से भरा रहता है। ये अपनी मेहनत से जीवन में अपार पैसा कमाते हैं और लग्जरी लाइफ जीते हैं। इन लोगों का स्वभाव भी काफी अच्छा होता है। ये बहुत ही जल्दी नए लोगों के बीच घुलमिल जाते हैं। हालांकि, ये भरोसेमंद दोस्त भी साबित होते हैं। लोग इनसे दोस्ती करना पसंद करते हैं और इनके विचारों को प्राथमिकता देते हैं। बता दें कि इन लोगों को नई-नई चीजों को खरीदने का शौक होता है। ये सुखमय जीवन जीने के लिए अपने ऊपर दिल खोलकर पैसा खर्च करते हैं। इन्हें अलग-अलग तरह की डिशेज खाना भी अच्छा लगता है।