राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 सितंबर 2026: तीन राजयोगों का 12 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, जानें आपके लिए कैसा रहेगा ये हफ्ता

सितंबर के इस सप्ताह में भद्र, हंस और मालव्य राजयोग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ग्रहों की इस विशेष स्थिति का वृषभ, कर्क और कन्या समेत कई राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जानें साप्ताहिक राशिफल।

Image

सितंबर 2026 का यह सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस सप्ताह आकाश मंडल में तीन प्रमुख राजयोगों- भद्र राजयोग, हंसराजयोग और मालव्य राजयोग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, बुध कन्या राशि में, गुरु कर्क राशि में और शुक्र तुला राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसका सीधा प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। इस दौरान वृषभ, कर्क, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए विशेष लाभ के योग बन रहे हैं।

ग्रहों की चाल पर नजर डालें तो चंद्रदेव का कर्क राशि में प्रवेश मन को संवेदनशील बनाएगा और पारिवारिक जिम्मेदारियों की ओर ध्यान केंद्रित करेगा। इसके बाद सिंह राशि में गोचर आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा, जबकि कन्या राशि में प्रवेश अनुशासन और स्पष्ट निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाएगा। वहीं, शनि मीन राशि में वक्री (उल्टी चाल) अवस्था में रहकर जातकों को धैर्य और गंभीरता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे।