वास्तु टिप्स

वास्तु टिप्स: घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर कर सकारात्मकता बढ़ाने के आसान उपाय

घर में नकारात्मक ऊर्जा के संकेतों को पहचानना और उन्हें दूर करना जरूरी है। वास्तु एक्सपर्ट डॉ. सुमन कोहली के अनुसार, घर में सकारात्मकता और सुकून बनाए रखने के लिए कुछ सरल वास्तु उपाय अपनाए जा सकते हैं।

Image

वास्तु टिप्स: घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर कर सकारात्मकता बढ़ाने के आसान उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारा घर केवल ईंट-पत्थरों की संरचना नहीं, बल्कि एक ऐसा स्थान है जो हमें मानसिक शांति और भावनात्मक सुरक्षा प्रदान करता है। एक संतुलित और सकारात्मक घर का सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य, रिश्तों और जीवन की प्रगति पर पड़ता है। वास्तु एक्सपर्ट डॉ. सुमन कोहली के अनुसार, यदि घर का वातावरण भारी या तनावपूर्ण महसूस हो, तो यह वहां मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का संकेत हो सकता है।

वास्तु शास्त्र में घर के नौ जोन आठ दिशाएं और बीच का स्थान जिसे 'ब्रह्मस्थान' कहा जाता है-का विशेष महत्व है। इसके अलावा, पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश जैसे पांच तत्वों का सही संतुलन घर में सुख-समृद्धि के लिए अनिवार्य माना गया है। इन तत्वों के असंतुलन से घर में अशांति और नकारात्मकता का संचार हो सकता है।