भजन संग्रह

Chhoti Diwali Top 10 Bhajan Lyrics: आज छोटी दिवाली पर इन 10 भजनों को जरूर गाएं, देखें लिरिक्स

Chhoti Diwali Ke Bhajan Lyrics In Hindi: छोटी दिवाली के दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, श्रीकृष्ण और हनुमान जी के भजन, कथा एवं गीत गाने की विशेष परंपरा है। यदि आप भी आज 7 नवंबर को छोटी दिवाली के पावन दिन भजन गाना चाहते हैं तो यहां से उनके लिरिक्स देख सकते हैं।

Image

छोटी दीपावली के भजन

Chhoti Diwali 2026 Today (choti diwali top 10 bhajan): हिंदू धर्म के लोग दिवाली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। इस पर्व को रोशनी, खुशियों और भक्ति का अनूठा संगम माना जाता है। दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाता है, जिसे नरक चतुर्दशी, रूप चतुर्दशी, भूत चतुर्दशी, नरक चौदस, रूप चौदस और काली चौदस आदि नामों से जाना जाता है। साल 2026 में आज 7 नवंबर, शनिवार को छोटी दिवाली का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन घरों में दीप जलाने, रंगोली बनाने और पूजा करने के साथ-साथ भजन-कीर्तन का विशेष आयोजन किया जाता है। रात होते ही घरों में दीपों की जगमगाहट के साथ-साथ भक्ति संगीत की मधुर धुन सुनाई देने लगती है, जिससे वातावरण भक्तिमय हो जाता है। छोटी दिवाली के दिन भजन सुनने व गाने से मन को सुकून मिलता है। साथ ही त्योहार की रौनक बढ़ जाती है।

छोटी दिवाली के दिन लक्ष्मी और गणेश जी के साथ-साथ कृष्ण जी और हनुमान जी के भजन गाए जाते हैं। चलिए अब जानें छोटी दिवाली के दिन गाने वाले मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, श्रीकृष्ण और हनुमान जी के टॉप 10 भजनों के लिरिक्स।