आरती संग्रह

Chhoti Diwali Ki Aarti: आज छोटी दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश समेत इन 5 भगवान की जरूर करें आरती, देखें संपूर्ण लिरिक्स

Chhoti Diwali Aarti Lyrics: छोटी दिवाली के दिन गणेश जी, माता लक्ष्मी, कृष्ण जी, हनुमान जी और यमराज जी की पूजा की जाती है। पूजा के अंत में सभी देवी-देवताओं की आरती करने का भी विधान है। यदि आप भी आज छोटी दिवाली पर देवी-देवताओं की आरती करने वाले हैं तो यहां से उनके लिरिक्स देख सकते हैं।

Image

छोटी दीपावली की आरती

Chhoti Diwali 2026 Today (chhoti diwali ki aarti lyrics in hindi): हिंदू धर्म के लोगों के लिए छोटी दिवाली का दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन पटाखे फोड़ने के साथ-साथ गणेश जी और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है, जिनकी कृपा से घर-परिवार में सुख, समृद्धि, वैभव और धन का आगमन होता है। साथ ही कृष्ण जी और हनुमान जी की उपासना करने का विधान है। अधिकतर घरों में छोटी दिवाली के दिन मृत्यु के देवता यमराज जी के नाम का दीपक भी जलाया जाता है, जिसे यम का दीपक कहते हैं। मान्यता है कि घर में यम का दीपक जलाने से परिवार वालों की सेहत अच्छी रहती है और लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है। साल 2026 में छोटी दिवाली का पर्व आज 7 नवंबर को मनाया जा रहा है।

छोटी दिवाली की पूजा के दौरान देवी-देवताओं की आरती करने का भी विधान है, जो कि भगवान के प्रति भाव प्रकट करने का एक अद्भुत साधन है। चलिए अब जानें गणेश जी, माता लक्ष्मी, कृष्ण जी, हनुमान जी और यमराज जी की आरती के सही लिरिक्स।