धर्म

घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के उपाय, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भाव और व्यवहार पर ध्यान देना भी जरूरी है। घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के आसान उपाय यहां बताए गए हैं।

Image

Remove Negative Energy

कई बार घर में सब कुछ ठीक होने के बावजूद मन बेचैन रहता है। छोटी-छोटी बातों पर तनाव होने लगता है, परिवार के सदस्यों के बीच अनबन बढ़ जाती है या घर में कदम रखते ही भारीपन महसूस होता है। ऐसे में कुछ लोग इसे नजर लगना या घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव मानते हैं। वहीं, हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे और मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बरसती रहे। इस बारे में ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जय मदान ने कुछ खास उपाय बताए हैं। उनके अनुसार, पंचतत्वों की मदद से घर और खुद को नकारात्मकता से दूर रखने के लिए कुछ पारंपरिक तरीके अपनाए जा सकते हैं। साथ ही, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए केवल पूजा ही नहीं, बल्कि अपने भाव और व्यवहार पर भी ध्यान देना जरूरी है।

नमक के पानी से दूर करें नकारात्मकता

डॉ. जय मदान के अनुसार, अगर आप भावनात्मक रूप से परेशान महसूस कर रहे हैं या मन में लगातार बेचैनी बनी हुई है, तो जल तत्व की मदद ले सकते हैं। इसके लिए नहाने के पानी में एक चुटकी नमक और थोड़ी सी कॉफी मिलाकर आखिर में उससे शरीर को साफ करने का पारंपरिक उपाय बताया गया है। इसके अलावा घर में नमक के पानी से पोछा लगाने की सलाह भी दी जाती है। मान्यता है कि नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोखने में मदद करता है। हालांकि, इसे धार्मिक मान्यता के तौर पर ही देखना चाहिए।