Somvar Mantra Lyrics In Hindi: पौराणिक शास्त्रों में बताया गया है मंत्रों में खास शक्ति होती है। जो लोग नियमित रूप से मंत्रों का जाप करते हैं, उनका मन शांत रहता है और धार्मिक कार्यों की तरफ झुकाव बढ़ता है। खासकर, दिन के अनुसार देवी-देवताओं को समर्पित मंत्रों का जाप करना शुभ होता है। सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है, जिन्हें शिव जी, भोलेनाथ, शंभू, शंकर, आदियोगी, नीलकंठ, सदाशिव और नागेश्वर आदि नामों से जाना जाता है। सोमवार के दिन शिव जी के मंत्रों का जाप करने से आध्यात्मिक विकास होता है और सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
हालांकि, भगवान शिव के विभिन्न मंत्रों का जाप व्यक्ति की अलग-अलग इच्छाओं और आवश्यकताओं के अनुसार भी किया जा सकता है। शास्त्रों में हर इच्छा के लिए विशेष मंत्र बताए गए हैं। चलिए अब जानें सोमवार के दिन जपने वाले शिव जी के विभिन्न मंत्रों और उनके लाभ के बारे में।
सोमवार पर जपने वाले मंत्र इन हिंदी
पंचाक्षरी मंत्र (सबसे सरल और शक्तिशाली)-
- ॐ नमः शिवाय
- लाभ- मानसिक शांति, आध्यात्मिक उन्नति और अहंकार के त्याग के लिए
महामृत्युंजय मंत्र-
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
- लाभ- रोग, संकट और अकाल मृत्यु से रक्षा के लिए
शिव गायत्री मंत्र-
- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
- लाभ- बुद्धि और शांति के लिए
कर्पूर गौरम मंत्र-
- कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्। सदावसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानी सहितं नमामि॥
- लाभ- सकारात्मकता और आंतरिक शांति के लिए
रुद्र मंत्र-
- ॐ नमो भगवते रुद्राय
- लाभ- नकारात्मकता और अज्ञान के नाश के लिए
शिव ध्यान मंत्र-
करचरणकृतं वाक्कायजं कर्मजं वा। श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधम्॥ विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व। जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो॥
लाभ- आत्मचिंतन और आत्मशुद्धि के लिए
शिव अष्टाक्षर मंत्र-
- ॐ नमः शिवाय शुभं कुरु कुरु शिवाय नमः ॐ
- लाभ- शुभ कार्यों के लिए आशीर्वाद की कामना के लिए
शिव रुद्राष्टकम मंत्र-
- नमामीशमीशान निर्वाणरूपं। विभुं व्यापकं ब्रह्मवेदस्वरूपम्॥ निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं। चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहम्॥
- लाभ- शिव भक्ति और समर्पण की भावना प्राप्त करने के लिए
शिव शांति मंत्र-
- ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः।
- लाभ- मन को शांत और तनाव कम करने के लिए
अघोर मंत्र-
- ॐ अघोरेभ्योऽथ घोरेभ्यो घोरघोरतरेभ्यः। सर्वेभ्यः सर्वशर्वेभ्यो नमस्ते अस्तु रुद्ररूपेभ्यः॥
- लाभ- भगवान शिव के सभी अघोर और रुद्र स्वरूपों को नमन करने के लिए
शिव नाम मंत्र-
- हर हर महादेव।
- लाभ- उत्साह और भक्ति की भावना बढ़ाने के लिए)
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- Somvar Ki Aarti: सोमवार की आरती के संपूर्ण लिरिक्स
शिव जी के 108 नाम जाप मंत्र
- ॐ भोलेनाथ नमः
- ॐ बम भोले नम:
- ॐ कैलाश पति नमः
- ॐ भूतनाथ नमः
- ॐ नंदराज नमः
- ॐ नन्दी की सवारी नमः
- ॐ ज्योतिर्लिंग नमः
- ॐ महाकाल नमः
- ॐ प्रलेयन्कार नमः
- ॐ चंद्रमौलि नमः
- ॐ डमरूधारी नमः
- ॐ चंद्रधारी नमः
- ॐ मल्लिकार्जुन नमः
- ॐ रुद्रनाथ नमः
- ॐ भीमशंकर नमः
- ॐ नटराज नमः
- ॐ भीमेश्वर नमः
- ॐ विषधारी नमः
- ॐ बर्फानी बाबा नमः
- ॐ जगतपिता नमः
- ॐ मृत्युन्जन नमः
- ॐ नागधारी नमः
- ॐ रामेश्वर नमः
- ॐ ओंकार स्वामी नमः
- ॐ ओंकारेश्वर नमः
- ॐ शंकर त्रिशूलधारी नमः
- ॐ विश्वनाथ नमः
- ॐ अनादिदेव नमः
- ॐ उमापति नमः
- ॐ गोरापति नमः
- ॐ गणपिता नमः
- ॐ भोले बाबा नमः
- ॐ शिवजी नमः
- ॐ शम्भु नमः
- ॐ नीलकंठ नमः
- ॐ महाकालेश्वर नमः
- ॐ त्रिपुरारी नमः
- ॐ त्रिलोकनाथ नमः
- ॐ त्रिनेत्रधारी नमः
- ॐ लंकेश्वर नमः
- ॐ अमरनाथ नमः
- ॐ केदारनाथ नमः
- ॐ मंगलेश्वर नमः
- ॐ अर्धनारीश्वर नमः
- ॐ नागार्जुन नमः
- ॐ जटाधारी नमः
- ॐ नीलेश्वर नमः
- ॐ गलसर्पमाला नमः
- ॐ दीनानाथ नमः
- ॐ सोमनाथ नमः
- ॐ जोगी नमः
- ॐ भंडारी बाबा नमः
- ॐ बमलेहरी नमः
- ॐ गौरीशंकर नमः
- ॐ ओलोकानाथ नमः
- ॐ आदिनाथ नमः
- ॐ देवदेवेश्वर नमः
- ॐ प्राणनाथ नमः
- ॐ शिवम् नमः
- ॐ महादानी नमः
- ॐ शिवदानी नमः
- ॐ संकटहारी नमः
- ॐ शिवाकांत नमः
- ॐ महेश्वराय नमः
- ॐ महेश नमः
- ॐ महेश्वर नमः
- ॐ रुंडमालाधारी नमः
- ॐ जगपालनकर्ता नमः
- ॐ पशुपति नमः
- ॐ संगमेश्वर नमः
- ॐ दक्षेश्वर नमः
- ॐ घ्रेनश्वर नमः
- ॐ पातालेश्वर नमः
- ॐ दूधेश्वर नमः
- ॐ सर्पधारी नमः
- ॐ मणिमहेश नमः
- ॐ अनादि नमः
- ॐ अमर नमः
- ॐ आशुतोष महाराज नमः
- ॐ बिलवेश्वर नमः
- ॐ अचलेश्वर नमः
- ॐ अभयंकर नमः
- ॐ त्रिलोकिनरेश नमः
- ॐ हठ योगी नमः
- ॐ विश्लेश्वर नमः
- ॐ नागाधिराज नमः
- ॐ सर्वेश्वर नमः
- ॐ उमाकांत नमः
- ॐ बाबा चंद्रेश्वर नमः
- ॐ त्रिकालदर्शी नमः
- ॐ त्रिलोकी स्वामी नमः
- ॐ महादेव नमः
- ॐ गढ़शंकर नमः
- ॐ निर्जेश्वर नमः
- ॐ किरातेश्वर नमः
- ॐ जागेश्वर नमः
- ॐ अबधूतपति नमः
- ॐ भीलपति नमः
- ॐ जितनाथ नमः
- ॐ वृषेश्वर नमः
- ॐ भूतेश्वर नमः
- ॐ बैजूनाथ नमः
- ॐ नागेश्वर नमः
- ॐ मुक्तेश्वर नमः
- ॐ नटेषर नमः
- ॐ गिरजापति नमः
- ॐ भद्रेश्वर नमः
- ॐ त्रिपुनाशक नमः
बता दें कि जो व्यक्ति सच्चे मन से रोजाना भगवान शिव के इन 108 नामों के मंत्रों का जाप करता है, उसे मानसिक शांति मिलती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है और आध्यात्मिक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।
