धर्म

Goga Navami 2026 Wishes: जब-जब मैं हारा, तूने दिया सहारा... गोगाजी महाराज की भक्ति में डूबे ये शुभकामना संदेश आज अपनों को भेजें

Goga Navami 2026 Shubhkamna Sandesh In Hindi: आज 5 सितंबर 2026, शनिवार को गोगा नवमी का पर्व मनाया जा रहा है। चलिए जानें इस पावन दिन अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजे जाने वाले शुभकामना संदेशों के बारे में।

Image

आज गोगा नवमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Goga Navami 2026 Quotes In Hindi: भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव कल 4 सितंबर 2026 को मनाया गया, जिसके बाद आज 5 सितंबर को गोगा नवमी मनाई जा रही है। द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर गोगा नवमी का पर्व मनाया जाता है, जो कि सांपों के देवता वीर गोगाजी महाराज को समर्पित है। प्रत्येक वर्ष राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब के कई इलाकों में बहुत ही धूमधाम से गोगा नवमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भक्तजन व्रत रखते हैं और गोगाजी की पूजा करते हैं। मान्यता है कि गोगा नवमी पर पूजा-पाठ करने से परिवार में सुख-शांति का आगमन होता है। इसी के साथ सांप के काटने का भय दूर होता है।

यदि आप भी आज के पावन दिन अपनों को गोगा नवमी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो उसके लिए नीचे दिए गए संदेशों को चुन सकते हैं।