Good Morning Hanuman Ji Motivational Quotes In Hindi: मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी की उपासना के लिए खास माना जाता है, जिन्हें बजरंगबली, महावीर, पवनपुत्र, मारुति, अंजनीसुत, आंजनेय, केसरीनंदन और रामदूत जैसे अनेक नामों से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में सकारात्मकता और नई ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही बल, बुद्धि, साहस और धैर्य में वृद्धि होती है। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ आप हनुमान जी की भक्ति, प्रेम, समर्पण, ज्ञान और पराक्रम से जुड़े प्रेरणादायक विचारों को पढ़कर भी मंगलवार के दिन की शुरुआत कर सकते हैं।
यहां पर मंगलवार के दिन से जुड़े भक्तिमय और सकारात्मकता से भरे शुभकामना संदेश और कोट्स दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ गुड मॉर्निंग शुभकामनाओं के रूप में साझा कर सकते हैं। साथ ही इन भक्तिमय संदेशों को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्टेटस के रूप में लगाया जा सकता है।
शुभ मंगलवार सुप्रभात संदेश
1.
न धन की चाहत हो और न ही शोहरत का अरमान हो,
बस सिर पर मेरे बजरंगबली का हाथ हो।
हर सुबह उनकी भक्ति से रोशन हो,
और हर दिन जीवन में खुशियों की सौगात हो।
जय श्री राम, शुभ मंगलवार!
2.
संकटों से जो लड़ना सिखाते हैं,
हर मुश्किल में जो राह दिखाते हैं।
ऐसे हैं मेरे बजरंगबली महान,
जिनके चरणों में बसता है सारा जहान।
मंगलवार मंगलमय हो, हनुमान जी की कृपा सदैव आप पर बनी रहे।
3.
बजरंगबली की भक्ति में शक्ति अपार है,
हनुमान जी के आशीर्वाद से जीवन में बहार है।
न डरे कभी मन किसी भी तूफान से,
जब साथ मेरे रामदूत सरकार हैं।
मंगलवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
4.
मन में विश्वास और होठों पर राम का नाम रहे,
हर पल सिर पर हनुमान जी का हाथ रहे।
जीवन में चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं,
आपके चेहरे पर सदा मुस्कान रहे।
सुप्रभात, शुभ मंगलवार!
5.
जहां हनुमान जी का नाम लिया जाता है,
वहां हर संकट दूर हो जाता है।
जिसके हृदय में बसते हैं हनुमान,
उसका जीवन खुशियों से सदा के लिए भर जाता है।
आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।
6.
न कोई भय हो और न कोई परेशानी हो,
हर सुबह खुशियों की नई कहानी हो।
बजरंगबली की कृपा से ऐसा जीवन आपको मिले,
जहां हर दिन प्रेम और सुख की निशानी हो।
आप सभी को मंगलमय मंगलवार की शुभकामनाएं।
7.
राम के दूत और भक्तों के सहारे हैं,
हनुमान जी ही जीवन के उजियारे हैं।
बजरंगबली की कृपा से हर राह आसान हो,
आपके जीवन में खुशियों के नजारे हों।
शुभ मंगलवार! जय श्री राम!
8.
जिसके मन में राम और हृदय में हनुमान हैं,
उसके लिए मुश्किलें भी आसान हैं।
न झुकने का डर और न हारने की चिंता,
जिस पर मेहरबान स्वयं बजरंगबली महान हैं।
मंगलवार आपके लिए शुभ और फलदायी हो।
9.
जिनकी भक्ति में सच्चाई है,
और जिनकी शक्ति में गहराई है।
उन हनुमंत की कृपा जिस पर हो,
उसके जीवन में सदा खुशहाली है।
जय हनुमान! आपका दिन शुभ हो...
10.
सुबह की पहली किरण आपके जीवन में उजाला लाए,
हनुमान जी का आशीर्वाद हर दुख मिटाए।
खुशियों से महकता रहे आपका संसार,
हर दिन मिले आपको सफलता और प्यार।
जय बजरंगबली! शुभ मंगलवार
मंगलवार के हनुमान जी के कोट्स
1.
हनुमान जी की भक्ति अपनाओ, जीवन में साहस और विश्वास जगाओ।
2.
हर मुश्किल आसान हो जाती है, जब-जब जुबां पर हनुमान का नाम होता है।
3.
जिसके सिर पर बजरंगबली का हाथ है, उसे किस बात की चिंता है।
4.
जहां राम नाम का उजियारा है, वहां हनुमान का पहरा है।
5.
हनुमान जी पर विश्वास रखिए, वो हर बार सफलता दिला सकते हैं।
6.
शक्ति भी वही, भक्ति भी वही, मेरे जीवन का सहारा ही हैं बजरंगबली।
7.
न कोई भय है और न कोई चिंता, जब साथ हों मेरे अंजनीसुत हनुमंता।
8.
जिसके मन में राम और हृदय में हनुमान हैं, उसका जीवन खुशियों के नाम है।
9.
संकट चाहे जितने आएं, महावीर अपने भक्तों का साथ सदा निभाएं।
10.
हर सुबह राम का नाम हो और हर दिल में हनुमान का वास हो।
11.
बस इतनी सी अरदास है- सिर पर बजरंगबली का हाथ रहे और जीवन में खुशियों का वास रहे।
12.
जिस पर हनुमान जी की कृपा है, उसके जीवन में खुशियों की धारा सदा बहती रहती है।
