राशिफल

3 नवंबर का राशिफल: तुला-वृश्चिक समेत इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा आज का दिन, मिल सकती है गुड न्यूज

आज 3 नवंबर 2026 को मंगल गोचर और गजकेसरी योग का प्रभाव रहेगा। जानिए मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

Image

3 नवंबर का राशिफल

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 3 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन विशेष खगोलीय स्थितियों के साथ आ रहा है। आज मंगल ग्रह का गोचर कर्क राशि में हो रहा है, जबकि तुला राशि में शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। पंचांग के अनुसार, आज नवमी तिथि सुबह 11 बजकर 54 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद दशमी तिथि का आरंभ होगा। साथ ही, सिंह राशि में चंद्रमा और गुरु की युति बन रही है, जो कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगी।

आज के दिन का सबसे प्रमुख प्रभाव तुला और वृश्चिक राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा, जहां लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं, कर्क राशि के जातकों के स्वभाव में मंगल के प्रभाव से उग्रता देखी जा सकती है। आइए जानते हैं कि आज के ग्रह-नक्षत्र आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालने वाले हैं।