धर्म

Janmashtami 2026: कृष्ण की भक्ति में पूजा से ज्यादा जरूरी क्यों है प्रेम? समझिए गहरी बात

Krishna Bhakti: कृष्ण भक्ति का सबसे सुंदर रूप यही है कि हम भगवान को दूर बैठी कोई शक्ति न समझें, बल्कि अपने सबसे करीब महसूस करें।

Image

कृष्ण की भक्ति

Krishna Bhakti: जन्माष्टमी के पावन मौके पर भक्त भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव मनाते हैं। कोई व्रत रखता है, कोई पूजा की तैयारी करता है तो कोई लड्डू गोपाल को नए कपड़े पहनाकर उनका श्रृंगार करता है। इस पूरे उत्सव के बीच एक सवाल मन में जरूर आता है- क्या कृष्ण की पूजा करना ही भक्ति है या फिर उनसे प्रेम करना उससे भी आगे की बात है?

हम अक्सर भगवान की पूजा एक उम्मीद के साथ करते हैं। मन में कोई इच्छा होती है तो हम प्रार्थना करते हैं कि भगवान उसे पूरा कर दें। परीक्षा अच्छी हो जाए, नौकरी मिल जाए, घर में सुख-शांति बनी रहे या कोई परेशानी दूर हो जाए। लेकिन कृष्ण भक्ति का भाव शायद इससे कहीं ज्यादा गहरा है। यहां बात सिर्फ भगवान से कुछ मांगने की नहीं, बल्कि उन्हें अपने जीवन का हिस्सा मानने की है।