धर्म

गुरु नानक जयंती पर पढ़ें गुरुनानक जी के दोहे और उनके अर्थ, जानें गुरु नानक देव जी के दोहे क्या संदेश देते हैं

Guru Nanak Ji Ke Dohe In Hindi: गुरु नानक देव जी ने विभिन्न दोहों की रचना की है। उनके हर एक दोहे का गहरा अर्थ है, जिससे व्यक्ति को प्ररेणा मिलती है। चलिए गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर जानें गुरु नानक देव जी के दोहे और उनके अर्थ।

Image

गुरु नानक जी के दोहे

Guru Nanak Dev Ji Ke Dohe In Hindi: प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। गुरु नानक जयंती को सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिसे गुरुपर्व और प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। साल 2026 में आज 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है। गुरु नानक देव जी ने दुनिया को भक्ति, प्रेम, समानता, ईमानदारी, सद्भाव और मानवता की सेवा का संदेश दिया था। साथ ही विभिन्न दोहों की रचना की। उनके द्वारा रचित प्रत्येक दोहे का गहरा अर्थ है। आज यहां पर हम आपको गुरुनानक देव जी के कुछ प्रसिद्ध दोहे और उनके अर्थ बताने जा रहे हैं।

गुरु नानक देव जी के दोहे अर्थ सहित

गुरु नानक देव जी ने अपने दोहों में भगवान की भक्ति, समानता, सच्चाई, ईमानदारी और प्रकृति के सम्मान आदि का संदेश दिया है।