धर्म

Dev Deepawali ke Upay: देव दीपावली की शाम जरूर करें ये 5 काम, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Dev Deepawali ke Upay: कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का खास पर्व मनाया जाता है। इस दिन कुछ खास उपाय करने की परंपरा है। आज हम आपको 5 उपाय बताएंगे जिन्हें करने से सुख-समृद्धि आती है।

Image

Dev Deepawali ke Upay

Dev Deepawali ke Upay: देव दीपावली का पर्व सनातन धर्म में बेहद खास माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाने वाली देव दीपावली को लेकर मान्यता है कि इस दिन देवता धरती पर आकर दीपोत्सव मनाते हैं। यही वजह है कि इस दिन दीपदान, पूजा-पाठ और दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है। खासतौर पर शाम के समय घर में दीपक जलाना और भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी तथा भगवान शिव की आराधना करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि देव दीपावली की शाम कुछ विशेष काम करने से घर में सकारात्मकता आती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यदि आप भी इस पावन अवसर पर पूजा-पाठ के साथ कुछ आसान धार्मिक उपाय करना चाहते हैं, तो इन 5 कामों को जरूर कर सकते हैं।

1. मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

देव दीपावली की शाम दीपक जलाने का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्यास्त के बाद घर के मुख्य प्रवेश द्वार, पूजा घर, तुलसी के पौधे और उत्तर दिशा में दीपक जलाना शुभ माना जाता है। मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा के आगमन की मान्यता है। इसके साथ ही घर के आंगन और प्रवेश द्वार को साफ करके सुंदर रंगोली बनाएं। ऐसा करने से घर में त्योहार का उत्साह और पवित्रता बनी रहती है।