धर्म

तुलसी मैया की विदाई के बाद क्या घर में नया पौधा लगाना चाहिए, जानें पुरानी तुलसी के लिए जरूरी धार्मिक नियम

Tulsi Mata Ki Vidai: क्या तुलसी माता के विवाह और विदाई के बाद घर में नया पौधा लगाना जरूरी है? जानिए तुलसी विवाह के बाद नया पौधा लगाने की परंपरा और इससे जुड़ी जरूरी बातें।

Image

Tulsi Mata Ki Vidai

Tulsi Mata Ki Vidai: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इसे माता लक्ष्मी का स्वरूप और भगवान विष्णु की प्रिय माना जाता है। यही वजह है कि सनातन परंपरा में घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। कार्तिक महीने में तुलसी विवाह का आयोजन भी इसी आस्था का प्रतीक है। इस दिन भक्त पूरे विधि-विधान से माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह कराते हैं। कई घरों में विवाह के बाद तुलसी माता की विदाई की रस्म भी निभाई जाती है। महिलाएं तुलसी माता को बेटी की तरह विदा करती हैं और उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। लेकिन तुलसी माता की विदाई के बाद एक सवाल अक्सर लोगों के मन में उठता है कि क्या घर में नया तुलसी का पौधा लगाना चाहिए? क्या पुराने पौधे को हटाकर उसकी जगह नया पौधा लगाना जरूरी है? जानें इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं और परंपराएं।

क्या तुलसी माता की विदाई के बाद नया पौधा लगाना चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी माता की विदाई के बाद भी घर में तुलसी का पौधा रखना शुभ माना जाता है। हालांकि, तुलसी विवाह में की जाने वाली विदाई की रस्म का अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि घर से तुलसी का पौधा हटा दिया जाए। यह रस्म मुख्य रूप से बेटी की विदाई जैसी भावनात्मक परंपरा से जुड़ी है, जिसमें माता तुलसी को भगवान विष्णु के साथ विवाह के बाद विदा किया जाता है।