Sunday Shopping Rules: अधिकतर लोगों को रविवार के दिन का इंतजार रहता है क्योंकि ये छुट्टी का दिन होता है। स्कूल, कॉलेज और कई ऑफिस रविवार को बंद होते हैं। ऐसे में इस दिन लोग अपने दोस्तों व परिवार वालों के साथ कहीं घूमने या शॉपिंग करने का प्लान बनाते हैं। हालांकि, शास्त्रों में रविवार के दिन से जुड़े विभिन्न नियमों के बारे में भी बताया गया है। यहां तक कि खरीदारी से जुड़े भी कई नियम हैं, जिन्हें अनदेखा करना अच्छा नहीं होता है। आज यहां पर आप जानेंगे कि रविवार के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए और किन चीजों की खरीदारी से लाभ हो सकता है।
रविवार को क्या नहीं खरीदना चाहिए? (ravivar ko kya nahi kharidna chahiye)
रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है सूर्य और शनि ग्रह के बीच शत्रुता का भाव है, जिसके कारण रविवार के दिन शनि ग्रह से जुड़ी किसी भी तरह की चीज की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। इस दिन काले छाते, काले तिल, उड़द की दाल, चक्की, मसूर की दाल, कच्चा आम, खटाई, लौंग, नमक, सरसों का तेल, झाड़ू, कैंची, कोयला, जूते-चप्पल, तामसिक चीजें और ईंधन खरीदना नहीं चाहिए। साथ ही लोहे, लकड़ी, हार्डवेयर, गार्डनिंग, कांच, स्टेशनरी, चमड़े, शीशे और नुकीली चीजों को खरीदने से बचें।
रविवार को किस रंग के कपड़े न खरीदें?
काले, नीले और भूरे रंग के कपड़ों की खरीदारी रविवार के दिन (ravivar ko kis rang ka kapda nhi kharidna chahiye) नहीं करनी चाहिए। इन रंगों का संबंध सीधे शनि ग्रह से है, जिनका सूर्य ग्रह से शत्रुता का भाव है। यदि आप रविवार को इन रंगों के कपड़ों की खरीदारी करते हैं तो आपको आर्थिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- रविवार की सुबह को बनाएं खास, सूर्य देव की ऊर्जा से भरे ये कोट्स अपनों को जरूर भेजें
रविवार को क्या खरीदना चाहिए?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार के दिन (ravivar ko kya kharidna chahiye) सूर्य ग्रह से जुड़ी चीजों की खरीदारी करने से घर में बरकत होती है। साथ ही सेहत और घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस दिन आप तांबे, बिजली, अग्नि और सोने से बनी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा अनाज, गुड़, चश्मा, दलिया, लाल मसूर और पर्स खरीदना शुभ होता है।
रविवार को किस रंग के कपड़े खरीदें?
जो लोग लाल, पीले और सुनहरे रंग के कपड़े रविवार के दिन (ravivar ko kis rang ke kapde kharide) खरीदते हैं, उन्हें सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा अट्रैक्ट होती है और जीवन में खुशियों का स्थायी वास होता है।
