धर्म

शनिवार को अशुभ क्यों माना जाता है बाल धोना, जानिए धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यता

Saturday Rituals: आइए जानते हैं शनिवार को बाल धोने से जुड़ी मान्यताओं के बारे में। क्या इसके पीछे कोई धार्मिक वजह है या फिर यह सिर्फ पुरानी परंपरा है।

Image

शनिवार को अशुभ क्यों माना जाता है बाल धोना

Saturday Rituals: धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता और ग्रह से जुड़ा हुआ होता है। यही कारण है कि भारत के ज्यादातर घरों में कई कामों को लेकर दिन के हिसाब से अलग-अलग मान्यताएं भी सुनने को मिलती हैं। कहीं मंगलवार को बाल काटने से मना किया जाता है, तो कहीं शनिवार को बाल धोने से बचने की सलाह दी जाती है। खासकर घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर कहते हैं कि शनिवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए। आखिर ऐसा क्यों कहा जाता है? क्या इसके पीछे कोई धार्मिक वजह है या फिर यह सिर्फ पुरानी परंपरा है? आइए जानते हैं शनिवार को बाल धोने से जुड़ी मान्यताओं के बारे में।

किस ग्रह से जुड़ा है शनिवार का दिन

ज्योतिष में शनिवार का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। धार्मिक परंपरा में इसी दिन शनि देव की पूजा की जाती है। शनि को कर्म, न्याय, अनुशासन, धैर्य और जिम्मेदारी से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इसलिए शनिवार को लोग पूजा-पाठ, दान और जरूरतमंदों की मदद जैसे काम करना शुभ मानते हैं। इसी धार्मिक माहौल में शनिवार के दिन कुछ ऐसे कामों से बचने की परंपरा भी बनी, जिन्हें बहुत ज्यादा भौतिक सुख-सुविधा या श्रृंगार से जोड़कर देखा जाता था।