व्रत त्योहार

Ahoi Mata Photos: आज अहोई अष्टमी पर अपनों को दें बधाई, संदेश के साथ भेजें अहोई माता की खूबसूरत फोटोज

Ahoi Mata Images: आज 1 नवंबर 2026 को अहोई अष्टमी के खास मौके पर आप अपनों को प्यार भरे शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां से पत्नी, मौसी, मां, बेटी, बहन और सहेलियों के लिए चुनें खूबसूरत बधाई संदेश और अहोई माता की तस्वीरें।

Image

अहोई माता की फोटो

Ahoi Mata Photos: अहोई अष्टमी का पावन पर्व मां और संतान के बीच के प्रेम, विश्वास व समर्पण का प्रतीक है, जो हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार आज 1 नवंबर 2026, रविवार को अहोई अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन माताएं अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य और लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और अहोई माता की पूजा करती हैं। अहोई माता, देवों के देव महादेव की पत्नी माता पार्वती का स्वरूप हैं। अहोई अष्टमी का व्रत मुख्यरूप से माताएं ही रखती हैं। आज अष्टमी तिथि पर आप अपनी मां, बहन, बेटी, चाची, मामी और मौसी को अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो खूबसूरत संदेशों के साथ अहोई माता की तस्वीरें उन्हें भेज सकते हैं। चलिए जानते हैं अहोई अष्टमी पर अपनों को भेजने के लिए अहोई माता की कुछ खास तस्वीरें और संदेश।

अहोई अष्टमी के शुभकामना संदेश (ahoi ashtami wishes in hindi)

1.

अहोई माता की कृपा से आपके घर में हमेशा खुशियों के फूल खिलें। आपकी संतान दीर्घायु हो और जीवन में खूब तरक्की करे। अहोई अष्टमी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!