व्रत त्योहार

Ashwin Purnima 2026 Today: आज है आश्विन पूर्णिमा, इन नियमों के साथ करें पूजा और दान, बरसेगी देवी-देवताओं की विशेष कृपा

Ashwin Purnima 2026: आश्विन पूर्णिमा आज 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को है। आज किसी पवित्र नदी में स्नान और गरीबों को दान देने का विधान है। चलिए जानें आश्विन पूर्णिमा के दिन के महत्व, शुभ मुहूर्त और नियमों के बारे में।

Image

आश्विन पूर्णिमा का स्नान-दान आज

Ashwin Purnima Today 2026: हिंदू धर्म के लोगों के लिए साल में आने वाली सभी पूर्णिमा तिथि खास होती हैं। आश्विन पूर्णिमा हिंदू चन्द्र कैलेण्डर के अनुसार साल की सातवीं पूर्णिमा तिथि है, जो कि माता लक्ष्मी, विष्णु जी के सत्यनारायण स्वरूप, कृष्ण जी, राधा रानी और चंद्र देव को समर्पित है। पूजा-पाठ के अलावा इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान और गरीबों को अपनी क्षमता के अनुसार सच्चे मन से दान देना शुभ होता है। मान्यता है कि आश्विन पूर्णिमा पर की गई पूजा से जीवन में अपार खुशियों का वास होता है। साथ ही देवी-देवताओं से उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है। आज यहां पर आप आश्विन पूर्णिमा 2026 की तिथि से लेकर नियमों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

आश्विन पूर्णिमा 2026 की तिथि

द्रिक पंचांग के अनुसार, कल 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ हुआ था। आज 26 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 41 मिनट तक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि प्रभावी रहेगी। ऐसे में आज 26 अक्टूबर को ही आश्विन पूर्णिमा का स्नान-दान किया जा रहा है। हालांकि, आश्विन पूर्णिमा का व्रत कल 25 अक्टूबर को रखा गया था।