व्रत त्योहार

Diwali 2026 Wishes Images: आज दिवाली पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये खास संदेश, यहां देखें खूबसूरत फोटोज

Diwali Wishes Images 2026, दिवाली की शुभकामनाएं हिंदी में फोटो: दिवाली के दिन आप अपने दोस्तों व परिवार वालों को भक्तिमय संदेशों की फोटोज भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां पर दिवाली संदेशों की कुछ खास फोटोज दी गई हैं, जिन्हें अपनों के साथ साझा कर आप उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

Image

दिवाली की शुभकामनाएं हिंदी में फोटो

Diwali Wishes In Hindi 2026 Images, दिवाली की शुभकामनाएं फोटो: दीपावली सिर्फ दीप जलाने का त्योहार नहीं है। इसे पूजा, प्रेम, भाईचारे, अपनेपन और रिश्तों में मिठास घोलने का पावन अवसर भी माना जाता है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का महापर्व मनाया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में आज 8 नवंबर, रविवार को दिवाली मनाई जा रही है। इस बार 8 नवंबर की सुबह 11:27 बजे से लेकर 9 नवंबर की दोपहर 12:31 बजे तक अमावस्या तिथि प्रभावी रहेगी। दिवाली के खास मौके पर लोग एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई देने के अलावा डिजिटल रूप से भी विश करते हैं। लोग अपने दोस्तों, परिवार वालों और प्रियजनों को मैसेज के जरिए दिवाली की बधाई देते हैं, जिनमें उनके सुखी जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की जाती है।

यदि आप भी आज 8 नवंबर को दिवाली पर अपनों को विश करना चाहते हैं तो यहां दिए गए दीपावली के शुभकामना संदेशों के साथ-साथ फोटोज भेजकर उन्हें बधाई दे सकते हैं।