Dhanteras Ki Shubhkamnaye In Hindi Images 2026: हिंदू धर्म के लोगों के लिए धनतेरस का दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की विशेष रूप से पूजा की जाती है। साथ ही सोना, चांदी, बर्तन, नमक, झाड़ू और साबुत धनिया आदि खरीदने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर पूजा-पाठ और शुभ चीजों की खरीदारी करने से घर में बरकत होती है। साथ ही मानसिक और आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हालांकि, धनतेरस का दिन केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक ही सीमित नहीं है। इस दिन लोग संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को धनतेरस की शुभकामनाएं भी देते हैं।
यदि आप भी आज 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के पावन दिन अपने दोस्तों व परिवार वालों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से शुभ संदेश और कोट्स चुन सकते हैं। साथ ही यहां पर आपको धनतेरस की हार्दिक शुभकामना संदेशों और कोट्स की फोटोज मिल जाएंगी, जिन्हें अपनों के साथ साझा कर आप उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश की फोटो
1.
दीपों की रोशनी से आपका घर जगमगाए,
मां लक्ष्मी हर कदम पर खुशियां बरसाए।
कुबेर जी का आशीर्वाद सदा आप पर बना रहे,
आपके जीवन में कभी धन-धान्य की कमी न आए।
शुभ धनतेरस 2026!
2.
न रहे कोई चिंता और न कोई परेशानी हो,
आपके जीवन में खुशियों की कहानी हो।
धन्वंतरि दें उत्तम स्वास्थ्य का वरदान,
मां लक्ष्मी और कुबेर जी की कृपा से रोशन हो आपका जहान।
धनतेरस 2026 की शुभकामनाएं!

धनतेरस 2026 की अनंत शुभकामनाएं संदेश
3.
धन से भरे भंडार और खुशियों से सजे द्वार,
मां लक्ष्मी करें आपके जीवन का उद्धार।
कुबेर जी दें दौलत का आशीर्वाद,
आपके घर में बना रहे सुख-शांति का संसार।
शुभ धनतेरस 2026!
4.
दीप जले तो रोशन आपका परिवार हो,
हर सुबह नई खुशियों का त्योहार हो।
मां लक्ष्मी और कुबेर जी की कृपा कभी कम न हो,
आपके जीवन में खुशियों का अंत न हो।
धनतेरस 2026 की शुभकामनाएं!
5.
नसीब में आपके खुशियों का खजाना हो,
हर दिन आपका त्योहार से भी सुहाना हो।
मेहनत का मिले आपको पूरा फल,
धनतेरस पर मिले सफलता का वरदान।
धनतेरस 2026 की ढेरों शुभकामनाएं!

धनतेरस 2026 की शुभकामनाएं संदेश हिंदी में images
6.
सोने-चांदी से बढ़कर रिश्तों की दौलत हो,
हर दिल में प्रेम और अपनों की चाहत अपार हो।
धन के साथ मिले आपको सेहत और सम्मान,
ऐसा मंगलमय हो आपके लिए धनतेरस का त्योहार।
धनतेरस 2026 की शुभकामनाएं!

धनतेरस की अनंत शुभकामनाएं संदेश फोटो
7.
सुख की सौगात मिले और समृद्धि का संसार मिले,
हर कदम पर आपको अपनों का प्यार मिले।
धन्वंतरि का आशीर्वाद और लक्ष्मी जी की कृपा आप पर रहे,
जीवन में हर दिन खुशियों की बहार मिले।
धनतेरस 2026 की शुभकामनाएं!
8.
हर मुश्किल का रास्ता आसान हो जाए,
हर अधूरी ख्वाहिश आपकी पूरी हो जाए।
मां लक्ष्मी जब रखें आपके घर में कदम,
तो आपका जीवन खुशियों से गुलजार हो जाए।
शुभ धनतेरस 2026!
धनतेरस 2026 के शॉर्ट कोट्स
1.
धन की हो बरसात और खुशियों की हो सौगात। आपको धनतेरस की शुभकामनाएं!
2.
मां लक्ष्मी की कृपा बरसे अपार आप पर, खुशियों से महके आपका संसार। शुभ धनतेरस!
3.
सोने-चांदी से चमके आपकी तकदीर, मां लक्ष्मी करें सपने पूरे हर बार।
4.
दीपों की चमक और अपनों का प्यार मिले, मुबारक हो धनतेरस का त्योहार।

धनतेरस कोट्स इन हिंदी फोटो
5.
धन्वंतरि दें आपको सेहत का वरदान और लक्ष्मी-कुबेर जी दें सुख और सम्मान।
6.
धन मिले, दौलत मिले, मिले अपनों का साथ, ऐसा रोशन रहे आपका जीवन दिन और रात।
7.
हर आंगन में खुशियां मुस्कुराएं और मां लक्ष्मी आपके घर पधारें।
8.
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले आपको बारंबार, खुशियों से भरा रहे आपके जीवन का संसार।

धनतेरस कोट्स इन हिंदी फोटो स्टेटस के लिए
9.
खुशियों के दीप जलें हजार, मंगलमय हो आपका घर-परिवार।
10.
हर दिन हो मंगलमय और हर रात हो खास, आज धनतेरस 2026 पर पूरी हो आपकी हर आस।
11.
घर में बरकत और दिल में प्यार, ऐसा हो आपका धनतेरस 2026 का त्योहार।
12.
धन की ही नहीं, खुशियों की भी कमी न हो, आपके जीवन में कभी गम न हो।
