Dhanteras Wishes 2026: धनतेरस का त्योहार आते ही घरों और बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। इस दिन लोग भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा करके परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस से ही पांच दिवसीय दीपावली उत्सव की शुरुआत होती है। इस खास मौके पर सोने-चांदी के गहने, बर्तन और नई चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। त्योहार की खुशी अपनों के साथ बांटने के लिए लोग WhatsApp मैसेज, स्टेटस और तस्वीरें भी शेयर करते हैं। अगर आप भी दोस्तों और रिश्तेदारों को बधाई देना चाहते हैं, तो ये खूबसूरत धनतेरस शुभकामना संदेश, कोट्स और इमेज भेज सकते हैं।
1- मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके घर-आंगन में हमेशा बना रहे। जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का उजाला हो। धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
2- सोने-चांदी की चमक से रोशन हो आपका संसार, खुशियों से भरा रहे आपका परिवार। आपको और आपके अपनों को धनतेरस की ढेर सारी बधाई!
3- भगवान धन्वंतरि आपके जीवन में अच्छी सेहत और मां लक्ष्मी अपार धन-संपत्ति लेकर आएं। आपका हर दिन खुशियों से भरा रहे। शुभ धनतेरस!
4- आपके घर में बरकत हो, चेहरे पर मुस्कान हो और हर सपना पूरा हो। इस धनतेरस आपके जीवन में खुशियों की नई शुरुआत हो।
5- दीपों की रोशनी आपके जीवन से हर अंधेरा मिटा दे। मां लक्ष्मी की कृपा से आपके घर में हमेशा सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। हैप्पी धनतेरस!
6- सोने-चांदी की बरसात हो, सुख-संपत्ति साथ हो,
घर में हमेशा मिठास और प्यार की बात हो।
धनतेरस की शुभकामनाएं
7- धनतेरस की रौशनी से घर रोशन हो जाए,
लक्ष्मी माता की कृपा से सबका मन हर्षाए।
धनतेरस 2026 की हार्दिक बधाई!
8- आपके जीवन का हर कोना
लक्ष्मी के चरणों से गुलजार हो और सुख-समृद्धि
का चिराग जलता रहे !
Happy Dhanteras 2026!
9- सफलता की हर गिनती में आपका नाम हो
और हर सफलता आपको अपार संतोष दे।
धनतेरस की हार्दिक बधाई!
10- धनतेरस का शुभ दिन आया,
सबके लिए नई खुशियां लाया।
लक्ष्मी-गणेश विराजे आपके घर में
सदा रहे खुशियों की छाया।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं 2026!
