व्रत त्योहार

Kajari Teej 2026: आज शुभ मुहूर्त में करें कजरी तीज की पूजा; जानें विधि, मंत्र, नियम और व्रत के पारण का समय

Kajari Teej 2026 Today: आज 31 अगस्त 2026, वार सोमवार को कजरी तीज का व्रत रखा जा रहा है। यदि आपने भी आज उपवास रखा है तो सबसे पहले इसकी पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण का समय और नियम आदि के बारे में जान लें।

Image

आज कजरी तीज की पूजा कब और कैसे करें?

Kajari Teej 2026 Today: कजरी तीज का व्रत शिव जी और माता पार्वती को समर्पित है, जो हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। आमतौर पर ये व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, खुशहाल मैरिड लाइफ और परिवार वालों की सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं। इसके अलावा मनचाहा और योग्य वर पाने के लिए कुछ अविवाहित लड़कियां भी ये व्रत रखती हैं। तीज का ये व्रत निर्जला होता है, जिस दौरान शाम तक कुछ भी खाने और पीने की इजाजत नहीं होती है। शाम में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथ से जल ग्रहण करके व्रत खोला जाता है, जिससे पहले नीम के पेड़ की विशेष रूप से पूजा की जाती है। चलिए अब जानें कजरी तीज 2026 की पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र, नियम और व्रत के पारण का समय आदि के बारे में।

कजरी तीज 2026 की तिथि

  • तृतीया तिथि प्रारम्भ- 30 अगस्त 2026 को सुबह 09:36 बजे
  • तृतीया तिथि समाप्त- 31 अगस्त 2026 को सुबह 08:50 बजे