व्रत त्योहार

Aja Ekadashi 2026 Wishes In Hindi: 'न कोई चिंता रहे, न कोई गम रहे...' आज अजा एकादशी पर अपनों को भेजें ये भक्तिमय संदेश

Aja Ekadashi 2026 Ki Shubhkamnaye: आज 7 सितंबर 2026 को अजा एकादशी है। इस पावन अवसर पर आप अपने प्रियजनों को कुछ खास कोट्स के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं। चलिए जानें अजा एकादशी के दिन से जुड़े शुभकामना संदेशों के बारे में।

Image

अजा एकादशी की शुभकामनाएं

Aja Ekadashi 2026 Ki Hardik Shubhkamnaye In Hindi: प्रत्येक वर्ष हिंदू पंचांग के अनुसार 24 एकादशी तिथियां आती हैं, जिन दिनों व्रत और विष्णु-लक्ष्मी जी की विशेष रूप से पूजा की जाती है। एक साल में कुल 24 एकादशियां यानी हर महीने 2 बार कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को एकादशी का व्रत रखा जाता है। वर्तमान में भाद्रपद का महीना चल रहा है, जिसकी कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आज 7 सितंबर 2026 को है। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अजा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन पूजा करने से पापों के साथ-साथ कष्टों का भी नाश होता है तथा वैकुंठ धाम में जाने की संभावना बढ़ जाती है।

आज अजा एकादशी के पावन मौके पर आप कोट्स के जरिए अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं। यहां पर अजा एकादशी के 8 शुभकामना संदेश दिए गए हैं, जिन्हें खास लोगों के साथ साझा करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर स्टेटस के रूप में भी लगाया जा सकता है।