व्रत त्योहार

काली चौदस पर जरूर करें ये काम, मां महाकाली से लेकर यमराज तक की होती है पूजा

Kali Chaudas 2026: काली चौदस का पर्व मां महाकाली, भगवान श्रीकृष्ण और हनुमान जी की पूजा के लिए खास माना जाता है। जानें इस दिन का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व।

Image

Kali Chaudas 2026

Kali Chaudas 2026: दीपावली से ठीक पहले आने वाली काली चौदस का हिंदू धर्म में खास महत्व है। इसे नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली, रूप चौदस और भूत चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां महाकाली, भगवान श्रीकृष्ण, हनुमान जी और यमराज की पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि काली चौदस पर पूजा-पाठ और दीपदान करने से घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है और परिवार पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। इस साल काली चौदस 7 नवंबर को मनाई जा रही है, जबकि नरक चतुर्दशी का अभ्यंग स्नान 8 नवंबर को होगा। आइए जानते हैं इस दिन का शुभ मुहूर्त और पूजा से जुड़ी खास बातें।

काली चौदस 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 7 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर शुरू होगी और 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी। काली चौदस की रात्रि पूजा 7 नवंबर को की जाएगी।