व्रत त्योहार

Karwa Chauth Vrat Niyam 2026: करवा चौथ व्रत के नियम क्या हैं? जानें पूजा-पाठ और खानपान से जुड़ी जरूरी सावधानियां

Karwa Chauth 2026 Rules & Rituals: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत काफी महत्वपूर्ण होता है। हालांकि, इस व्रत के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन भी करना होता है। चलिए जानें करवा चौथ 2026 की तिथि से लेकर व्रत के नियमों के बारे में।

Image

करवा चौथ कब है 2026 में?

Karwa Chauth 2026 Rules & Rituals: प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। मुख्यतौर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। हालांकि, आज के समय में कुंवारी कन्याएं भी योग्य वर पाने की चाह में करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान शिव, माता पार्वती और माता करवा की पूजा की जाती है, जबकि व्रत का पारण चंद्रोदय के बाद चांद की पूजा करने के पश्चात किया जाता है। आइए जानें करवा चौथ 2026 की तिथि, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और नियमों के बारे में।

करवा चौथ व्रत के नियम और सावधानियां

  • करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करने के पश्चात परिवार की परंपरा के अनुसार सरगी ग्रहण करें।
  • सरगी में फेनी, सेवई, ताजे फल, दही, छाछ, पनीर, सूखे मेवे, खीर या मठरी का ही सेवन करें।
  • सरगी खाने के बाद निर्जला व्रत का संकल्प लें।
  • व्रत का संकल्प लेने के बाद उसे बीच में न तोड़ें।
  • दिनभर नकारात्मक चीजों से दूर रहें और मन को शांत रखें।
  • माता करवा, माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करने से पहले भगवान गणेश का स्मरण करें।
  • पूजा से पहले ही करवा चौथ व्रत की पूजन सामग्री को तैयार करके अलग रख लें।
  • पूजा के दौरान करवा चौथ व्रत की कथा जरूर पढ़ें।
  • करवा माता की पूजा करने के बाद ही चंद्र देव की आराधना करें।
  • इस दिन काले रंग के कपड़े न पहनें और न ही काले रंग की चीजों का इस्तेमाल करें।
  • चंद्रोदय से पहले किसी भी कारण से व्रत को न तोड़ें।
  • इस दिन बाल और नाखून न काटें।
  • दोपहर के समय सोने से बचें।
  • इस दिन नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करें।