Meerabai Jayanti 2026 Today Wishes & Quotes In Hindi: मीराबाई एक महान कृष्ण भक्त और कवयित्री थीं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन श्रीकृष्ण की भक्ति और उनके प्रेम में समर्पित कर दिया था। हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को संत मीराबाई के जन्म की स्मृति में मीराबाई जयंती मनाई जाती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को देशभर में मीराबाई जयंती मनाई जा रही है। आज मीराबाई जी की 528वीं (लगभग) जन्म वर्षगांठ है। हालांकि, मीराबाई जयंती का दिन केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि ये ज्ञान, निस्वार्थ प्रेम, भक्ति, अटूट समर्पण, आध्यात्मिक साधना और सकारात्मक बदलाव का महापर्व है। मीराबाई का जीवन और उनकी भक्ति सिखाती है कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में भी अपने मूल्यों पर टिके रहकर व्यक्ति समाज में सकारात्मक चेतना जागृत कर सकता है।
इस पावन दिन पर लोग अपने परिवार वालों व दोस्तों को शुभकामनाएं व कोट्स भी भेजते हैं। यदि आप भी आज मीराबाई जयंती पर अपनों को खास शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो यहां से विशेज व कोट्स चुन सकते हैं।
मीराबाई जयंती की शुभकामनाएं (meerabai jayanti wishes in hindi)
1.
मीरा के मन में बसते थे गिरधारी,
उनकी भक्ति थी सबसे प्यारी व न्यारी।
आपके जीवन में भी प्रेम की बरसात हो,
हर पल कान्हा की कृपा आपके साथ हो।
जय श्रीकृष्ण! मीराबाई जयंती 2026 की शुभकामनाएं
2.
न धन की चाह हो और न दुनिया का अभिमान,
मीरा के लिए कृष्ण ही थे सबसे महान।
आपके हृदय में भी भक्ति का ऐसा दीप जले,
जीवन के हर मोड़ पर खुशियों के फूल खिलें।
मीराबाई जयंती 2026 आपके जीवन में सुख-शांति लाए।

मीराबाई जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं फोटो
3.
मीरा की वीणा सी मधुर हो वाणी,
कृष्ण जी की भक्ति से महके जिंदगानी।
हर दुख दूर हो और हर सपना साकार हो,
आपके सिर पर सदा कान्हा का हाथ हो।
पावन मीराबाई जयंती 2026 की मंगलकामनाएं!
4.
होंठों पर मुरलीधर का नाम रहे,
दिल में भक्ति और मन में विश्राम सदा रहे।
जीवन की राहों में चाहे कितने मोड़ आएं,
श्रीकृष्ण हर कदम पर आपका साथ निभाएं।
मीरा जयंती 2026 की हार्दिक बधाई!
5.
मीरा ने सिखाया प्रेम कभी हारता नहीं है,
सच्चा भक्त प्रभु से कभी दूर होता नहीं है।
विश्वास की ज्योति आपके मन में जलती रहे,
कान्हा की कृपा आपके आंगन में बरसती रहे।
इस पावन पर्व पर आपको अनंत मंगलकामनाएं।
6.
मीरा जैसी लगन मिले और कृष्ण जैसा सहारा,
दूर हो जीवन से हर दुख का अंधियारा।
खुशियों से सजा रहे आपका हर दिन,
कान्हा जी की कृपा से खिल उठे आपका जीवन।
मीराबाई जयंती 2026 की शुभकामनाएं!
7.
दुनिया की दौलत से बढ़कर था भजन,
कृष्ण जी के चरणों में समर्पित था मीरा का मन।
आपके जीवन में भी ऐसा विश्वास रहे,
हर पल प्रभु का आशीष आपके पास रहे।
जय गिरधर गोपाल! मीरा जयंती 2026 की बधाई।
8.
मन में श्रद्धा हो और आंखों में नूर हो,
कृष्ण की कृपा से हर सपना पूरा हो।
मीरा की भक्ति आपको राह दिखाए,
हर नया सवेरा आपके जीवन में खुशियों का पैगाम लाए।
मीराबाई जयंती 2026 की शुभकामनाएं!

मीराबाई जयंती की शुभकामनाएं फोटो
9.
मीरा के गीतों में प्रेम की रवानी है,
कृष्ण के नाम में छिपी थी जिंदगानी है।
आपके जीवन में भी मधुरता अपार हो,
हर दिन खुशियों का सुंदर त्योहार हो।
मीराबाई जयंती 2026 की अपार शुभकामनाएं!
10.
मीरा का विश्वास और कान्हा का प्यार आपको मिले,
जीवन के हर मोड़ पर खुशियों की बहार आपको मिले।
मन से मिट जाए हर चिंता और विकार,
प्रभु के चरणों में मिले आपको सुकून अपार।
मीराबाई जयंती 2026 पर आपके जीवन में,
भक्ति-शांति और सुख का वास हो।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- ज्ञान का दीप... इन खास भक्तिमय संदेशों और शॉर्ट कोट्स के जरिए आज अपनों को दें वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
मीराबाई जयंती के शॉर्ट कोट्स
1.
जहां कृष्ण का नाम है, वहां खुशियों का धाम। जय श्रीकृष्ण!
2.
प्रेम हो तो मीरा जैसा, समर्पण हो तो कृष्ण के चरणों में।
3.
मीरा की भक्ति और गिरधर का साथ मिले, रोशन रहे आपका जीवन हर दिन।
4.
मीरा के भजन सा मधुर हो आपका जीवन, कान्हा की कृपा से महके आपका घर-आंगन।
5.
मन में गिरधर और हृदय में भक्ति- यही है जीवन की सच्ची शक्ति।
6.
कृष्ण की भक्ति मिले आपको अपार, जीवन में खुशियां आएं बारंबार।
7.
मीरा ने सिखाया है कि सच्चा प्रेम कभी हार नहीं मानता।
8.
मीरा का विश्वास और कान्हा का आशीर्वाद मिले, आपका जीवन सदा खुशियों से भरा रहे।
9.
मीरा की श्रद्धा और कान्हा का प्यार- यही है जीवन का अनमोल उपहार।
10.
मीरा की राह पर चलें और भक्ति के दीप से अपना जीवन भर दें।
