Paryushan Parv 2026 Ki Shubhkamnaye (Wishes in Hindi): पर्युषण का पर्व जैन धर्म के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। आज 8 सितंबर 2026 से श्वेतांबर जैन संप्रदाय के लोगों का पर्युषण पर्व शुरू हो गया है, जो 8 दिनों बाद 15 सितंबर को समाप्त होगा। वहीं, 16 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक दिगंबर जैन संप्रदाय में पर्युषण पर्व मनाया जाएगा, जिसे दशलक्षण पर्व के नाम से भी जाना जाता है। जैन धर्म के लोग पर्युषण पर्व में तप करने के साथ-साथ आत्म-चिंतन भी करते हैं। मान्यता है कि इन दिनों पूजा-पाठ करने से आत्मा की शुद्धि होती है और मानसिक शांति मिलती है।
आज पर्युषण पर्व के खास मौके पर आप कोट्स के जरिए अपने दोस्तों, परिवार वालों तथा प्रियजनों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं। यहां पर पर्युषण पर्व के 10 शुभकामना संदेश दिए गए हैं, जिन्हें लोगों के साथ साझा करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर स्टेटस के रूप में भी लगाया जा सकता है।
पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं (happy paryushan parv wishes in hindi)
1.
पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर
आपको एवं आपके परिवार को
उत्तम क्षमा, उत्तम शांति और
उत्तम मंगल की हार्दिक शुभकामनाएं!!
2.
जाने-अनजाने में हुई सभी भूलों के लिए क्षमा प्रार्थी हूं
आपको और आपके परिवार वालों को
पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं!!
3.
पर्युषण पर्व आपको क्षमा, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाए
आपके जीवन में सदैव शांति और सद्भाव बना रहे
पर्युषण पर्व की ढेरों शुभकामनाएं!!
4.
क्षमा वीरों का आभूषण है
इस पर्युषण पर्व पर सभी के प्रति प्रेम और क्षमा का भाव रखें
पर्युषण पर्व की ढेरों शुभकामनाएं!!
5.
आत्मशुद्धि, संयम और क्षमा के इस पावन पर्व पर
आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे
पर्युषण पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!!
6.
पर्युषण के पावन 8 दिनों में मन निर्मल हो
विचार शुद्ध हों और आत्मा प्रकाशमय हो
आपको सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं!!
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- आज से श्वेतांबर जैन संप्रदाय का पर्युषण पर्व शुरू, जानें अगले 8 दिनों का महत्व और नियम
7.
पर्युषण है हमारे मन की शुद्धता का पर्व
अहिंसा के मार्ग पर चलने और लोगों को चलाने का पर्व
और राग द्वेष मिटाने का पर्व
जय जिनेन्द्र, पर्युषण पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!!
8.
उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव के संदेश के साथ
पर्युषण पर्व आपके जीवन में लाए ढेरों खुशियां
पर्युषण पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!!
9.
मन में शांति रहे, हृदय करुणा से भरा रहे
जीवन में संयम का प्रकाश फैला रहे
आपके लिए पर्युषण पर्व मंगलमय हो
10.
पर्युषण का महापर्व हुआ शुरू
सत्कर्म करना करें शुरू
यही संदेश दुनिया को दो
जीओ और जीने दो
जय जिनेन्द्र, पर्युषण पर्व की ढेरों शुभकामनाएं!!
