अंक ज्योतिष

Numerology: 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट अमन गांधी का मूलांक है 1, जानिए इस अंक के लोगों का स्वभाव-खासियत और कमजोरियां

Bigg Boss 20 Contestant Aman Gandhi: भारतीय टेलीविजन एक्टर अमन गांधी ने 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लिया है। अमन का मूलांक 1 है, जिसके स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं। चलिए जानें मूलांक 1 वालों के स्वभाव, खासियत और कमजोरियों के बारे में।

Image

अमन गांधी का मूलांक

Bigg Boss 20 Contestant Aman Gandhi Mulank: नागिन 3, भाग्य लक्ष्मी और क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जैसे लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके एक्टर अमन गांधी ने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लिया है। शो में अमन बहुत अच्छा कर रहे हैं। वो हर जरूरी मुद्दे पर अपनी राय देते हैं और गलत के खिलाफ खड़े रहते हैं। इसके अलावा अरिशफा खान और उदिति सिंह के साथ उनकी दोस्ती को भी खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि, अमन के स्वभाव और व्यक्तित्व को अब उनके मूलांक से जोड़कर देखा जा रहा है।

अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि प्रत्येक व्यक्ति के मूलांक का प्रभाव उसके व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्य में घटने वाली घटनाओं पर पड़ता है। चलिए अब जानें 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट अमन गांधी के मूलांक और उससे जुड़ी खास बातों के बारे में।