अंक ज्योतिष

Numerology: 'बिग बॉस 20' की कंटेस्टेंट आम्रपाली दुबे का मूलांक है 2, जानिए इन लोगों का स्वभाव-खासियत और कमजोरियां

Bigg Boss 20 Contestant Amrapali Dubey: अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लिया है। आम्रपाली का मूलांक 2 है, जिसके स्वामी मन और भावनाओं के दाता ग्रह चंद्रमा हैं। चलिए जानें मूलांक 2 वालों के स्वभाव, खासियत और कमजोरियों के बारे में।

Image

आम्रपाली दुबे का मूलांक

Bigg Boss 20 Contestant Amrapali Dubey Mulank: आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लिया है। शो में आम्रपाली बेबाकी से हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं और गलत के खिलाफ खड़ी रहती हैं। इसके अलावा शो में उनका एक अलग साइड भी दिखाई दे रहा है। आम्रपाली अपने दोस्तों का बहुत ख्याल रखती हैं और उनके साथ खूब मौज-मस्ती करती हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से देखें तो उनका मूलांक उनके जीवन और स्वभाव पर गहरा प्रभाव डालता है।

सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार, आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। शास्त्रों में बताया गया है कि जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 होती है, उनका मूलांक 2 होता है। इस हिसाब से आम्रपाली का मूलांक 2 है। मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष में मन, भावनाओं, माता, मानसिक स्थिति और जल आदि का कारक माना जाता है। आज यहां पर आप मूलांक 2 वालों के जीवन से जुड़ी खास बातों के बारे में विस्तार से जानेंगे।