राशिफल

तिजोरियां भरने की तैयारी कर लें ये 5 राशियां, सीधी चाल चलने वाले है धन के दाता

Shukra Margi 2026: नवंबर के महीने में शुक्र मार्गी होने वाले हैं, यानि सीधी चाल चलने लगेंगे। शुक्र की यह चाल कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाली है।

Image

शुक्र की सीधी चाल किनके लिए अच्छी रहेगी

Shukra Margi 2026: धन, प्रेम और सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र 14 नवंबर 2026 की सुबह 5 बजकर 57 मिनट पर कन्या राशि में मार्गी हो जाएंगे। यानी उनकी चाल फिर से सीधी हो जाएगी। शुक्र 3 अक्टूबर से वक्री चल रहे हैं। अब उनके मार्गी होने से धन, लव लाइफ, बिजनेस, खरीदारी और रिश्तों से जुड़े मामलों में आ रही उलझनों को सुलझाने का मौका मिल सकता है। ज्योतिष में शुक्र को सुख-सुविधाओं, आकर्षण, कला, वैवाहिक जीवन और आर्थिक सुख का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की चाल बदलने का असर इन क्षेत्रों से जुड़े फैसलों पर पड़ सकता है।

इस गोचर की सबसे अहम बात यह है कि शुक्र मार्गी तो हो जाएंगे, लेकिन कन्या राशि में ही रहेंगे। कन्या शुक्र की नीच राशि है। ऐसे में उनकी चाल सीधी होने से पुराने मामलों में स्पष्टता आने की संभावना रहेगी, लेकिन रिश्तों और आर्थिक फैसलों में व्यावहारिक सोच बनाए रखना जरूरी होगा। शुक्र 22 नवंबर को अपनी राशि तुला में प्रवेश करेंगे। यानी कन्या राशि में मार्गी शुक्र का यह चरण करीब आठ दिन का रहेगा।