अंक ज्योतिष

Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग होते हैं बेबाक और जीते हैं अपनी शर्तों पर, 'बिग बॉस 20' की कंटेस्टेंट कनिका मान का भी यही मूलांक

Bigg Boss 20 Contestant Kanika Mann Mulank: 'बिग बॉस 20' की कंटेस्टेंट कनिका मान शो में इस समय अपने बेबाक अंदाज और अदाओं से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। चलिए जानें उनके मूलांक और उससे जुड़ी खास बातों के बारे में।

Image

कनिका मान का मूलांक

Kanika Mann Mulank: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' शुरू हो गया है। पिछले साल की तरह इस बार भी बिग बॉस के घर में कई दमदार कंटेस्टेंट्स आए हैं, जो पहले हफ्ते से ही दर्शकों का मनोरंजन करने में लगे हैं। टीवी की दुनिया में अपनी शानदार एक्टिंग से पहचान बना चुकी एक्ट्रेस कनिका मान भी पहले दिन से घर में अपने अंदाज, आकर्षक फैशन सेंस, व्यक्तित्व और अदाओं से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। हालांकि, उनके इस अंदाज के पीछे उनका मूलांक भी एक वजह हो सकता है।

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के स्वभाव और जीवन में घटित होने वाली कई घटनाओं का संबंध उसके मूलांक यानी जन्म की तारीख से भी होता है। आज यहां पर आपको 'बिग बॉस 20' की कंटेस्टेंट कनिका मान के मूलांक और उससे जुड़ी खास बातों के बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा।