अंक ज्योतिष

Numerology: 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट मनीष गोयल का मूलांक क्या है? जानिए इस अंक वालों की खासियत और कमजोरियां

Manish Goel Mulank: एक्टर मनीष गोयल ने 'बिग बॉस 20' में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया है। मनीष का मूलांक 9 और स्वामी ग्रह मंगल है। चलिए जानें मूलांक 9 वालों के स्वभाव, खासियत और कमजोरियों के बारे में।

Image

मनीष गोयल का मूलांक

Manish Goel Mulank: कहानी घर घर की, कसौटी जिंदगी की, भाग्यलक्ष्मी, आयुष्मान भव, हमारी वाली गुड न्यूज और अनुपमा जैसे लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके अभिनेता मनीष गोयल ने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लिया है। पिछले हफ्ते ही मनीष ने पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में प्रवेश किया। मनीष बहुत ही समझदारी से शो में आगे बढ़ रहे हैं। अब तक उनका किसी भी कंटेस्टेंट से झगड़ा नहीं हुआ है, बल्कि वो लोगों की मदद करते और उन्हें उनकी गलतियों के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, अब मनीष के स्वभाव और व्यक्तित्व को उनके मूलांक से जोड़कर देखा जा रहा है। चलिए विस्तार से जानें एक्टर मनीष गोयल के मूलांक और उससे जुड़ी खास बातों के बारे में।

अभिनेता मनीष गोयल का मूलांक और स्वामी ग्रह

सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के मुताबिक, एक्टर मनीष गोयल का जन्म 27 अगस्त 1975 को नई दिल्ली में हुआ था। अंक ज्योतिष की मानें तो जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 और स्वामी ग्रह मंगल होता है। इस हिसाब से मनीष गोयल का मूलांक 9 और स्वामी ग्रह मंगल है।