अंक ज्योतिष

Numerology: 'बिग बॉस 20' के घर से बेघर हुए नकुल ढुल का मूलांक क्या है? जानिए इस अंक के लोगों का स्वभाव और कमजोरियां

Nakul Dhull Mulank: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल 'बिग बॉस 20' के घर से बेघर हो गए हैं। नकुल का मूलांक 3 है, जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति ग्रह हैं। चलिए जानें मूलांक 3 वालों के स्वभाव, खासियत और कमजोरियों के बारे में।

Image

नकुल ढुल का मूलांक

Nakul Dhull Mulank (nakul dhull in bigg boss 20): सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने वाले नकुल ढुल का सफर लंबा नहीं चला। एक हफ्ते तक भी वो घर में नहीं रहे। उन्होंने बिग बॉस के एक सख्त नियम का उल्लंघन किया, जिसके चलते उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। नकुल ढुल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें मिट्ठू डॉन के नाम से भी जाना जाता है। नकुल सोशल मीडिया पर रोजमर्रा के मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। लोगों को उनकी मजेदार कमेंट्री का अंदाज खूब पसंद आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नकुल के स्वभाव और व्यक्तित्व का संबंध उनके मूलांक से भी हो सकता है।

दरअसल, अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति का मूलांक उसके स्वभाव, व्यक्तित्व, खूबियों और कमजोरियों को प्रभावित करता है। चलिए अब जानें 'बिग बॉस 20' के एक्स-कंटेस्टेंट नकुल ढुल के मूलांक और उससे जुड़ी खास बातों के बारे में।