Bigg Boss 20 Contestant Yung DSA (harsh vijay machare mulank): हर्ष विजय मचारे यानी डीएसए (Yung DSA) एक भारतीय रैपर, गीतकार और डिजिटल क्रिएटर हैं, जो इन दिनों सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेने के कारण चर्चाओं में हैं। कम उम्र होने के बावजूद यंग अपनी समझदारी, बेबाक अंदाज और दमदार पर्सनैलिटी से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। इसके अलावा घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी दोस्ती और नोकझोंक को भी खूब प्यार मिल रहा है। चलिए अब जानें यंग के स्वभाव पर उनके मूलांक और स्वामी ग्रह का कितना प्रभाव पड़ रहा है।
Yung DSA का मूलांक क्या है?
सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार, Yung DSA का जन्म 30 दिसंबर 2000 को महाराष्ट्र में हुआ था। अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति की जन्म तारीख यानी मूलांक का उसके स्वभाव, निर्णय लेने की क्षमता, सोचने के तरीके और व्यक्तित्व के कुछ पहलुओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है, उनका मूलांक 3 और स्वामी देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह है। इस आधार पर यंग डीएसए का मूलांक 3 और स्वामी देवगुरु बृहस्पति ग्रह है।
कैसा होता है मूलांक 3 वालों का स्वभाव?
अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मूलांक 3 के लोग ज्ञानी और समझदार होते हैं, जो अपने तेज दिमाग से हर बाजी को जीतने का दम रखते हैं। इन लोगों की नेतृत्व क्षमता भी कमाल की होती है, जिसके बल पर ये लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसके अलावा इन्हें नए लोगों के बीच घुलने-मिलने में ज्यादा समय नहीं लगता है। ये बहुत ही जल्दी नए लोगों के बीच कंफर्टेबल हो जाते हैं। इनका स्वभाव हंसमुख और दिलदार होता है। ये ज्यादा समय तक किसी को भी मुश्किल में देख नहीं पाते हैं।
मूलांक 3 वालों की कमजोरियां
- ज्यादा बोलने की आदत कई बार मूलांक 3 वालों को मुश्किल में डाल देती है।
- दिखावा करने और अपनी बातों को ऊपर रखने के चक्कर में कई बार ये दूसरों की निजी बातें भी उजागर कर देते हैं, जिसके कारण आगे से लोग इन्हें अपने मन की बातें बताने से बचते हैं।
- कई बार जोश में आकर ये लोग बड़ी जिम्मेदारियां उठा लेते हैं, जिन्हें समय पर पूरा नहीं कर पाते हैं।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- 'बिग बॉस 20' में ScoutOp का दिख रहा बेबाक अंदाज, क्या मूलांक में छिपा है उनके स्वभाव का राज? जानें
मूलांक 3 का मित्र और शत्रु अंक
जिन लोगों का मूलांक 3 है, उनकी मूलांक 1, 3 और 9 वालों के साथ दोस्ती लंबे समय तक चलती है। इनके विचार काफी मिलते हैं, जिसके कारण तालमेल अच्छा बना रहता है। वहीं, मूलांक 4 और 8 वालों से मूलांक 3 वालों की दोस्ती नहीं हो पाती है। इन लोगों के बीच शत्रुता का भाव देखने को मिलता है, जिसके कारण विचारों का टकराव, मानसिक मतभेद और असहयोग की स्थिति अधिक बनती है।
